न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC के बाद बहुत ज्यादा व्यस्त रहेगा Team India का टाइम टेबल, नवम्बर में होगा दक्षिण अफ्रीका का दौरा

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टी20 मैच 8 नवंबर को हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 8:03:23

T20WC के बाद बहुत ज्यादा व्यस्त रहेगा Team India का टाइम टेबल, नवम्बर में  होगा दक्षिण अफ्रीका का दौरा

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टी20 मैच 8 नवंबर को हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की।

दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 8 नवंबर को डरबन में किंग्समीड स्टेडियम में शुरू होगी। फिर 10 नवंबर को गक्बेरहा में दूसरा टी20 मैच, 13 नवंबर को सेंचुरियन में तीसरा टी20 और 15 नवंबर को जोहानिसबर्ग में चौथा व अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के चेयरपर्सन लॉसन नायडू ने बयान में कहा, "मैं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लगातार समर्थन के लिए बीसीसीआई और विश्व क्रिकेट को धन्यवाद करना चाहूंगा। भारतीय क्रिकेट टीम का हमारी सरजमीं पर दौरा हमेशा रोमांचक होता है। मैं जानता हूं कि हमारे प्रशंसक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे, जिसमें दोनों टीमों की प्रतिभा दिखेगी।"

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका में हमेशा ही मजबूत रिश्ता रहा है, जिस पर दोनों देशों को गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम को हमेशा दक्षिण अफ्रीका के प्रशंसकों से सराहना और प्यार मिला है और ऐसा ही व्यवहार भारतीय प्रशसंकों का दक्षिण अफ्रीका टीम के प्रति दिखता है।"

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

पहला टी20- 8 नवंबर- हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम

दूसरा टी20- 10 नवंबर- डैफाबेट सेंट जॉर्ज पार्क

तीसरा टी20- 13 नवंबर सुपरस्पोर्ट पार्क

चौथा टी20- 15 नवंबर- डीपी वर्ल्ड वांडरर्स

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले इन देशों से खेलेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम घर पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो चेन्नई और कानपुर में होंगे। वहीं 6 से 12 अक्टूबर के बीच दोनों टीम 3 टी20 मैचों में आमने-सामने आएंगी। इन 3 टी20 मैचों को क्रमशः धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद होस्ट करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खत्म होने के 4 दिन बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आरंभ करेगी। कीवी टीम 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारत के साथ 3 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल