Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, चैम्पियन्स ट्रॉफी सहित 6 देशों के साथ द्विपक्षीय सीरीज, फिर IPL 2025

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने T20WC के बाद से लेकर आगामी वर्ष होने वाले IPL2025 तक का टीम इंडिया का शेड्यूल जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 12:17:44

T20WC के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, चैम्पियन्स ट्रॉफी सहित 6 देशों के साथ द्विपक्षीय सीरीज, फिर IPL 2025

IPL 2024 से फ्री होने के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। जहां 1 जून को वह बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी। अमेरिका पहुँचने के बाद वॉर्मअप मैच से पहले टीम इंडिया ने एकसरसाइज सेशन में भाग लिया था, जहाँ उन्होंने एक फुटबाल मैच भी खेला। टीम इंडिया अपना T20WC का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। आयरलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें उसने पाकिस्तान को पहले मैच शिकस्त देने में सफलता प्राप्त की थी। आयरलैंड के बाद भारतीय टीम 9 जून को अपने चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ T20WC का दूसरा मैच खेलेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने T20WC के बाद से लेकर आगामी वर्ष होने वाले IPL2025 तक का टीम इंडिया का शेड्यूल जारी किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से लेकर आईपीएल 2025 तक टीम इंडिया का शेड्यूल बेहद टाइट है। इस दौरान भारतीय टीम को छह देशों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है।

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होते ही जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। जहाँ वह 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के इस दौरे पर भारत के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वहीं, रियान पराग और अभिषेक जैसे कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। जिम्बाब्वे दौरा 6 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक रहेगा।

जिम्बाब्वे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर रवाना होगी। जहाँ वह तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की ही वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश की टीम से मुकाबला करती नजर आएगी। बांग्लादेश भारत दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। फिर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेने जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के दौरे का आगाज 2 नवंबर से होगा और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के बाद जनवरी में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी। यहां 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय टीम के हिस्सा लेने को लेकर संशय है। चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होने जा रहा है, जिसके साथ भारत के राजनीतिक सम्बन्ध तल्ख हैं। भारत चैम्पियंस ट्रॉफी में तभी भाग लेगा जब टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होता है। गौरतलब यह है कि गत वर्ष भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था।
टीम इंडिया का शेड्यूल

जिम्बाब्वे दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज

श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज

बांग्लादेश के खिलाफ (भारत में) 2 टेस्ट और 3 टी20

न्यूजीलैंड के खिलाफ (भारत में) 3 टेस्ट मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

इंग्लैंड के खिलाफ (भारत में) 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज

चैंपियंस ट्रॉफी-2025

आईपीएल-2025

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology