Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगा ठगी का आरोप, पहले झेल चुके हैं फिक्सिंग का मामला

त्रिशूर जिले के चुंडल गांव के निवासी सरीश गोपालन ने आरोप लगाया कि आरोपी राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल, 2019 से विभिन्न तिथियों पर 18.70 लाख रुपये लिए। इन लोगों ने दावा किया कि वे कर्नाटक के कोल्लूर में एक खेल अकादमी बनाएंगे। राजीव और वेंकटेश की कंपनी में श्रीसंत की हिस्सेदारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 10:06:23

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगा ठगी का आरोप, पहले झेल चुके हैं फिक्सिंग का मामला

टीम के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी चर्चा किसी मैच को या कोई रिकॉर्ड अपने नाम से नहीं हो रही है, बल्कि उनकी चर्चा लोगों के साथ ठगी व धोखाधड़ी करने को लेकर हो रही है। इससे पूर्व वे 2013 आईपीएल फिक्सिंग मामले के चलते सुर्खियों में आए थे। इस मामले ने उनके पूरी क्रिकेट करियर को समाप्त कर दिया। इस बार उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है और केरल में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ गुरुवार को केरल पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया है।

त्रिशूर जिले के चुंडल गांव के निवासी सरीश गोपालन ने आरोप लगाया कि आरोपी राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल, 2019 से विभिन्न तिथियों पर 18.70 लाख रुपये लिए। इन लोगों ने दावा किया कि वे कर्नाटक के कोल्लूर में एक खेल अकादमी बनाएंगे। राजीव और वेंकटेश की कंपनी में श्रीसंत की हिस्सेदारी है। सरीश ने यह भी दावा किया कि उन्हें अकादमी में साझेदारी का अवसर दिया गया था जिसमें उन्होंने पैसा लगाया था।

पुलिस ने श्रीसंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्हें दो अन्य लोगों के साथ तीसरा आरोपी बनाया गया है, जिन पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 2008 में एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान श्रीसंत का हरभजन सिंह से विवाद हो गया था।

साल 2013 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों, अजीत चंदीला और अंकित चवाण पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। इन सभी को स्पॉटफिक्सिंग का दोषी पाया गया था। बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।
हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया। बीसीसीआई ने इसके बाद श्रीसंत के प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर किया। प्रतिबंध हटने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व किया।

श्रीसंत टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीसंत के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 27 टेस्ट की 50 पारियों में 37.59 की औसत और 3.62 की इकॉनमी से 87 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट की 52 पारियों में 33.44 की औसत और 6.07 की इकॉनमी से 75 विकेट लिए हैं। 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय की 9 पारियों में उन्होंने 41.14 की औसत और 8.47 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में संन्यास का ऐलान कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology