न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 Final: 48 साल के विश्व कप इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, चुकता होगा 20 साल पुराना हिसाब

रविवार 19 नवम्बर का दिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किसी त्योंहार से कम नहीं होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 11:45:09

World Cup 2023 Final: 48 साल के विश्व कप इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, चुकता होगा 20 साल पुराना हिसाब

रविवार 19 नवम्बर का दिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किसी त्योंहार से कम नहीं होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। वर्ष 2011 के बाद एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता को जीतने की उम्मीद के साथ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। इस विश्व कप में भारत ने लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज करके एक नया अध्याय जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। ऐसे में न सिर्फ भारतीय अपितु पूरे एशियाई क्रिकेट प्रशंसकों को यह उम्मीद है कि इस बार का विश्व कप एशिया में रहेगा।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में 19 नवंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक अपराजित रही भारत से खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी। भारतीय टीम 20 साल पहले 2003 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला चुकता करने उतरेगी। साल 2003 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 125 रनों से हराया था। गौरतलब है कि विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

आस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में

विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में सभी विकेट होकर 212 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट होकर 215 रन बना लिए।

भारत चौथी बार फाइनल में, 2003 में खिताब से चूक गई थी

दूसरी ओर भारत विश्व कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम 1983 विश्व कप और 2011 विश्व कप के इतिहास को दोहराने उतरेगी। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2003 विश्व कप के फाइनल में रिकी पोंटिंग के शानदार 140 रन ने भारतीय टीम को दूसरी बार खिताब जीतने से रोक दिया था। एक बार फिर फैंस की नजरें फाइनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत