न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, के.एल. राहुल और जडेजा हुए बाहर

रविंद्र जडेजा और केएल राहुल 2 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जडेजा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण और केएल राहुल क्वाड्रिसेप्स में दर्द की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। इनकी जगह सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 7:01:12

विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, के.एल. राहुल और जडेजा हुए बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल 2 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जडेजा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण और केएल राहुल क्वाड्रिसेप्स में दर्द की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। इनकी जगह सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से गवां दिया।

बोर्ड ने जारी की प्रेस रिलीज

बीसीसीआई की ओर से एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी इस बदलाव की जानकारी दी गई है। बोर्ड की रिलीज में कहा गया है कि मेडिकल टीम जडेजा और राहुल दोनों की रिकवरी पर नजर बनाए हुए है, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले उनकी रिकवरी काफी मुश्किल है इसलिए यह दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा और राहुल की जगह सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा रहा है।

सरफराज खान इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का हिस्सा थे। उन्होंने अहमदाबाज में खेले गए पिछले मुकाबले में 161 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं सुंदर ने इस मैच में दो विकेट लिए और अर्धशतक भी जमाया था।

सुंदर की जगह लेंगे सारांश

इंडिया ए में वॉशिंगटन सुंदर की जगह सारांश जैन को शामिल किया गया है जो कि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे और आखिरी मल्टी डे मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे। वहीं आवेश खान अपनी रणजी ट्रॉफी टीम मध्यप्रदेश के साथ ही रहेंगे। जरूरत पड़ने पर टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (वीसी), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत