न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया कोच: आवेदन की समय सीमा समाप्त, BCCI ने साधी चुप्पी, किसी विदेशी खिलाड़ी ने नहीं किया आवेदन

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई लेकिन बीसीसीआई और पद के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 1:39:41

टीम इंडिया कोच: आवेदन की समय सीमा समाप्त, BCCI ने साधी चुप्पी, किसी विदेशी खिलाड़ी ने नहीं किया आवेदन

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा सोमवार को खत्म हो गई लेकिन बीसीसीआई और पद के प्रबल दावेदार गौतम गंभीर ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले गंभीर की दावेदारी प्रबल लग रही है।

दोनों पक्षों ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है, लेकिन लगता है कि बीसीसीआई के सामने बहुत दमदार विकल्प नहीं है। समझा जाता है कि किसी बड़े विदेशी नाम ने पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बोर्ड सचिव जय शाह कह ही चुके हैं कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार की तलाश है, जो भारतीय क्रिकेट को समझते हो। बीसीसीआई की नजरें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण पर थी लेकिन हैदराबाद के इस स्टायलिश पूर्व क्रिकेटर की पूर्णकालिक पद में कोई रूचि नहीं दिखती।

भारतीय टीम फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में है। टीम के मौजूदा मु्ख्य राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इसकी अंतिम तिथि 27 मई थी जो अब बीत चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। गंभीर आईपीएल 2024 सीजन में विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर थे।

बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, समय सीमा ठीक है लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 विश्व कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिंबाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां केकेआर के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह से मिले थे। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई थी। हालांकि, केकेआर के मालिक शाहरुख खान के गंभीर से काफी घनिष्ठ संबंध है लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा। एक और पहलू यह है कि इस समय न्यूयॉर्क में मौजूद भारत के सीनियर खिलाड़ियों की गंभीर के कोच बनने की संभावना पर क्या राय है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल