न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने 113 रन से जीता पहला टेस्ट, सेंचुरियन में यह करने वाला पहला एशियाई देश, ये रहे मैन ऑफ द मैच

भारत ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 5:25:19

भारत ने 113 रन से जीता पहला टेस्ट, सेंचुरियन में यह करने वाला पहला एशियाई देश, ये रहे मैन ऑफ द मैच

भारत ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 113 रन से जीत लिया। भारत सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाला पहला एशियाई देश है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक इस मैदान पर 27 टेस्ट खेले हैं और यह उसकी सिर्फ तीसरी हार थी। इससे पहले उसे यहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ही हराया था। अफ्रीका ने 21 टेस्ट जीते और 3 ड्रॉ खेले। मैच के अंतिम दिन आज गुरुवार को 305 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 94/4 रन से आगे बढ़ाई।

टीम लंच के तुरंत बाद 68 ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई। मौसम विभाग का अनुमान था कि चायकाल के बाद बारिश आ सकती है, लेकिन टीम इंडिया ने फटाफट दक्षिण अफ्रीकी पारी समेट दी। मोहम्मद शमी व जसप्रीत बुमराह ने 3-3 तथा मोहम्मद सिराज व रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए। अश्विन ने अंतिम दो बल्लेबाज कागिसो रबाडा व लुंगी एनजिडी को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

team india,south africa,centurion test,virat kohli,lokesh rahul,mohammed shami,sports news in hindi

पहली पारी के शतकधारी लोकेश राहुल चुने गए मैन ऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान व बाएं हाथ के ओपनर डीन एल्गर ने 156 गेंद पर 77 रन की पारी खेली। उन्हें बुमराह ने पगबाधा किया। हालांकि एल्गर ने डीआरएस की मदद ली, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इससे पहले शमी ने अपनी गेंद पर एल्गर का कॉट एंड बोल्ड का मौका गंवा दिया था। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 21 रन की पारी खेली। तेम्बा बावुमा 35 रन पर नाबाद लौटे। पहली पारी में शतक बनाने वाले उपकप्तान व सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने पहली पारी में 327 और दूसरी में 174 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 197 रन जुटाए थे। दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत