न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने पोस्ट की भारतीय टीम की Photos, लेकिन कोहली कहां हैं? इन्होंने राहुल-बुमराह के लिए दी रिएक्शन

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम आज गुरुवार (16 दिसंबर) को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गई। दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 11:56:16

BCCI ने पोस्ट की भारतीय टीम की Photos, लेकिन कोहली कहां हैं? इन्होंने राहुल-बुमराह के लिए दी रिएक्शन

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम आज गुरुवार (16 दिसंबर) को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गई। दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से होगा। बीसीसीआई ने सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय खिलाड़ियों की चार फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे फ्लाइट में बैठे हुए हैं। बोर्ड ने कैप्शन लिखा, ‘दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सब एक साथ।' फोटो में जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव नजर आ रहे हैं। हालांकि कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी नहीं दिखे। रवानगी से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 3 दिन तक मुंबई में क्वारंटाइन थे।

भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने की चुनौती है। पहले सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी थी, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमक्रॉन के कारण सीरीज को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था। जोहानसबर्ग पहुंचने के बाद भारतीय टीम एक दिन के आइसोलेशन में रहेगी। इसमें उनका तीन बार टेस्ट होगा और फिर उन्हें एक बॉयो-सिक्योर एनवायरनमेंट (बीएसई) में एंट्री मिलेगी।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियांक पांचाल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

स्टैंडबाई खिलाड़ी : नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।

team india,bcci,south africa,vvs laxman,lokesh rahul,jasprit bumrah,sports news in hindi

लक्ष्मण को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर राहुल और बुमराह से है काफी उम्मीदें

पूर्व स्टाइलिश क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह पर रिएक्शन दी है। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि राहुल ने इस भारतीय टेस्ट टीम में कितनी शानदार वापसी की है। उन्हें मौका मिला क्योंकि मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल चोटिल थे। राहुल को वही फॉर्मूला अप्लाई करना होगा जो उन्होंने इंग्लैंड में इस्तेमाल किया था क्योंकि इससे उन्हें वहां काफी रन बनाने में मदद मिली। वे आक्रामक खिलाड़ी हैं, लेकिन यह भी जानते हैं कि अगर आप दक्षिण अफ्रीका में सफल होना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। पिछले दौरे पर राहुल चार पारियों में 30 रन ही बना सके थे। लक्ष्मण के मुताबिक बुमराह दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

लक्ष्मण ने कहा कि बुमराह इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब उन्होंने ओवल में टेस्ट मुकाबला खेला था तो उन्होंने काफी बड़ा प्रभाव छोड़ा था। भारत और इंग्लैंड के बीच वो सबसे बड़ा अंतर थे। मुझे लगता है कि बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बन गए हैं। मेरे लिए हर फॉर्मेट में वो नंबर एक गेंदबाज हैं। उन्हें पता है कि टेस्ट में विकेट कैसे लेना है। विराट कोहली के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में वे सबसे अहम गेंदबाज होंगे। उल्लेखनीय है कि बुमराह ने पिछली बार जब दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तब तीन टेस्ट में 14 विकेट चटकाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार