Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IOA के 141वें सत्र में लिया गया टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का नाम

इटली के ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज और लॉस एंजिलिस ओलपिंक के खेल निदेशक निकोलो कैम्प्रियानी ने कहा, हम दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल का स्वागत करके रोमांचित हैं, जिसके दुनिया में ढाई अरब से अधिक प्रशंसक है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 6:52:47

IOA के 141वें सत्र में लिया गया टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का नाम

मुम्बई। क्रिकेट के लिए 16 अक्टूबर 2023 का दिन ऐतिहासिक रहा । भद्रजनों के खेल की ओलंपिक में 128 साल बाद वापसी पर मुहर लगी। 2028 में लॉस एंजिलिस में ओलंपिक होगा तब क्रिकेट भी इसका हिस्सा होगा। ओलंपिक में 1900 में आखिरी बार क्रिकेट हुआ था। इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) का 141वां सत्र मुंबई में आयोजित हुआ। ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के दौरान भारतीय क्रिकेट और पूर्व कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता का उदाहरण दिया गया।

इटली के ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज और लॉस एंजिलिस ओलपिंक के खेल निदेशक निकोलो कैम्प्रियानी ने कहा, “हम दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल का स्वागत करके रोमांचित हैं, जिसके दुनिया में ढाई अरब से अधिक प्रशंसक है। आपमें से कुछ सोच रहे होंगे कि लॉस एंजिलिस में क्यो? अमेरिका में क्रिकेट के प्रसार को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और इस साल मेजर लीग क्रिकेट बेहद सफल रही।”


किया विराट कोहली का जिक्र

निकोलो कैम्प्रियानी ने इसके बाद विराट कोहली का जिक्र किया, “इसके अलावा युवाओं के लिये खेल को प्रासंगिक बनाये रखने के लिए डिजिटल मौजूदगी जरूरी है और यहां मेरे दोस्त विराट कोहली के सोशल मीडिया पर 34 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे एथलीट है। लेब्रोन जेम्स (एनबीए बास्केटबॉल स्टार), टॉम ब्रैडी (अमेरिकी फुटबॉल आइकन) और टाइगर वुड्स (अमेरिकी गोल्फ लीजेंड) के मिलाकर इतने फॉलोअर्स हैं।”

विराट कोहली का नाम लेना चौंकाने वाला नहीं

कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली के नाम का उल्लेख चौंकाने वाला नहीं है। वर्तमान में उनसे बड़ा क्रिकेटर शायद ही कोई है। वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 25 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन और 77 शतक हैं। भारत ही नहीं दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर हैं। कप्तान के तौर पर भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए उनका योगदान शानदार रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology