न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया को भी लगा झटका, नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर, टेस्ट खेलने पर संदेह

भारतीय टीम को शनिवार को झटका लगा, जब गेंदबाजी आलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए कंधे में चोट लग गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 11:20:53

टीम इंडिया को भी लगा झटका, नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर, टेस्ट खेलने पर संदेह

भारतीय टीम को शनिवार को झटका लगा, जब गेंदबाजी आलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नेट पर बल्लेबाजी करते हुए कंधे में चोट लग गई। ऐसी संभावना है कि वह 3 जनवरी से केपटाउन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता स्कैन से पता चल पाएगी। इस समय यह पुष्टि नहीं हो सकी कि उनकी चोट के लिए स्कैन की जरूरत है या नहीं, लेकिन ठाकुर को काफी परेशानी हो रही थी और वह नेट सेशन के दौरान गेंदबाजी भी नहीं कर सके।

बाएं कंधे में लगी चोट

शार्दुल ठाकुर थ्रोडाउन नेट में सबसे पहले पहुंचे और जब वह बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ से थ्रोडाउन से गेंद का सामना कर रहे थे तो उनके बाएं कंधे में गेंद लग गई। यह नेट सेशन शुरू होने के 15 मिनट के बाद हुआ। ठाकुर शॉर्ट गेंद का बचाव नहीं कर सके। जैसा वह पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान हुआ था। वह गेंद लगते ही दर्द से चिल्ला उठे, लेकिन मुंबई के इस ऑलराउंडर ने नेट पर बल्लेबाजी जारी रखी।

दोबारा प्रैक्टिस करने नहीं आए

बल्लेबाजी खत्म करने के बाद फिजियो ने उनके कंधे के चारों ओर आइस पैक लगाया। हालांकि, इसके बाद वह फिर नेट में कोई अभ्यास करते नजर नहीं आए। यह हल्की चोट हो सकती है, लेकिन देखना होगा कि चोट कितनी जल्दी ठीक होती है। पहले टेस्ट में वह प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। ठाकुर ने पहले टेस्ट में महज 19 ओवर में 100 से ज्यादा रन लुटा दिए थे और वह बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

सीरीज में 1-0 से पीछे है भारत

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पीछे है। पहले टेस्ट में भारत को पारी और 32 रनों से साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह रौंदा था। अब दोनों टीमें न्यू ईयर टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेलेंगी। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा की सेना सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। हालांकि, भारतीय केपटाउन में आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। 6 हुए मैचों में से 4 हार मिली हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत