न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Super 8: USA के खिलाफ वेस्टइंडीज ने हासिल की एकतरफा जीत, पॉइंट टेबल में पहुँची दूसरे नम्बर पर

22 जून (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच मुकाबला खेला गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 4:50:50

T20WC Super 8: USA के खिलाफ वेस्टइंडीज ने हासिल की एकतरफा जीत, पॉइंट टेबल में पहुँची दूसरे नम्बर पर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 की जंग जारी है। 22 जून (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। यूएसए ने वेस्टइंडीज को 129 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 55 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के लिए ओपनर बल्लेबाज शाई होप ने सिर्फ 39 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल रहे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन 27 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरन ने 12 गेंदों का सामना किया और तीन छक्के के अलावा एक चौका जड़ा, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 15 रनों की पारी खेली। यूएसए की ओर से इकलौता विकेट हरमीत सिंह ने झटका।

सुपर-8 में वेस्टइंडीज की यह पहली जीत रही। इससे पहले उसे पहले मैच में इंग्लैंड ने हरा दिया था। दूसरी ओर यूएसए ने सुपर-8 में अपने दोनों मैच गंवाए हैं। अब वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। वहीं यूएसए गत चैम्पियन इंग्लैंड से भिड़ेगा। ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच जीते हैं और वह पहले नंबर पर है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो में से एक-एक मैच जीता है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर है।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम 19.5 ओवरों में 128 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने सबसे ज्यादा 16 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं नीतीश कुमार ने 20 और मिलिंद कुमार ने 19 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अल्जारी जोसेफ को दो और गुडाकेश मोती को एक विकेट मिला।

सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप हैं। इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है, वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल