Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Super 8: भारत बनाम आस्ट्रेलिया मुकाबला आज, कंगारूओं पर लटकी प्रतियोगिता से बाहर होने की तलवार

इस मैच पर ग्रुप-1 की सारी टीमों की नजरें टिकी हैं। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की दहलीज पर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 1:26:38

T20WC Super 8: भारत बनाम आस्ट्रेलिया मुकाबला आज, कंगारूओं पर लटकी प्रतियोगिता से बाहर होने की तलवार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। टी20 में दुनिया की टॉप-2 टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का बेहद रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इस मैच पर ग्रुप-1 की सारी टीमों की नजरें टिकी हैं। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की दहलीज पर है। आत्मविश्वास से भरपूर भारत अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान से सेमीफाइनल में जाना चाहेगी। जबकि, अफगानिस्तान से शर्मनाक हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर टूर्नामेंट में कमबैक पर होगी।

वहीं, मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे की तलवार लटकी हुई है। ऐसे में टीम इंडिया के पास वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में अपने ही घर में मिली हार का बदला लेने का यह सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी। अब भारत इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप 2024 में उसके सफर को खतरे में डाल सकती है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। भारत की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया की अंतिम चार चरण में प्रवेश की राह और अधिक मुश्किल हो सकती है। भारतीय दृष्टिकोण से चिंता की कोई बात नहीं है, वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शीर्ष पर है। लेकिन दिग्गजों से शुमार ऑस्ट्रेलिया के सामने अफगानिस्तान से मिली हार के बाद कई मुश्किलें सामने आ गई हैं, जिसे इस टीम को भारत के सामने मैदान पर उतरने से पहले दूर करनी होगी।
टीमें :

भारत
: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology