न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC Super 8: अफ्रीका की लगातार 5वीं जीत, अमेरिका को हराया, की 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

साउथ अफ्रीका की टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया है। अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2009 में अफ्रीकी टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीते थे। अब अफ्रीका की टीम ने 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 4:07:11

T20WC Super 8: अफ्रीका की लगातार 5वीं जीत, अमेरिका को हराया, की 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

साउथ अफ्रीका की टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया है। अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ये लगातार पांचवीं जीत है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2009 में अफ्रीकी टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीते थे। अब अफ्रीका की टीम ने 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अमेरिका के खिलाफ मैच में अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 194 रन बनाए, जिसके जवाब में अमेरिका की टीम सिर्फ 176 रन ही बना पाई। लेकिन अमेरिका की टीम ने अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी और टीम के लिए एंड्रीस गौस ने अच्छा प्रदर्शन किया।

दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (74 रन) के धमाकेदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्कराम के साथ 60 गेंद में 110 रन की साझेदारी की। डिकॉक ने धीमी और स्पिनरों के लिए मुफीद मानी जा रही पिच पर अमेरिका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 40 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाकर टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। टॉप ऑर्डर में डिकॉक की आतिशी पारी के अलावा एडन माक्ररम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 46 रन का योगदान दिया। अंत में हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 20 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इन प्लेयर्स की वजह से ही साउथ अफ्रीका की टीम 194 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

अमेरिका लिए ओपनिंग करने उतरे एंड्रीस गौस और स्टीव टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एंड्रीस गौस ने अर्धशतक लगाया। वह 80 रन बनाकर नॉटआउट रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टेलर ने 24 रन बनाए। लेकिन बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान आरोन जोन्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हरमीत सिंह ने 38 रन बनाए। अमेरिका की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल