न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC: आतंक के साये में भारत-पाकिस्तान मैच, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दी धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

टी20 वर्ल्ड कप के बहुतप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाक मुकाबले को लेकर धमकी जारी की है। इसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 3:00:09

T20WC: आतंक के साये में भारत-पाकिस्तान मैच, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने दी धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

न्यूयॉर्क। टी20 वर्ल्ड कप के बहुतप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाक मुकाबले को लेकर धमकी जारी की है। इसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आईसीसी ने भी कहा है कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होना है। आईएस ने इसी मुकाबले को लेकर धमकी दी है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने इस पर कहा, हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं। हर खतरे को परखने और उससे निपटने की प्रक्रिया होती है। हम उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे। निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएस ने ब्रिटिश चैट साइट पर स्टेडियम की फोटो पोस्ट की, जिसके ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे। इस पोस्ट के साथ भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी। पोस्ट का स्क्रीनशॉट एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया।

धमकी के बाद सुरक्षा उपायों को फिर से परखा जा रहा है। सुरक्षा उपाय बढ़ाए जा रहे हैं। होचुल ने कहा, ‘वैसे तो इस समय कोई सार्वजनिक सुरक्षा खतरा नहीं है। लेकिन हम स्थिति पर बारीक नजर रखना जारी रखेंगे। प्रशासन संघीय कानून प्रवर्तन और नासाउ काउंटी के साथ काम कर रहा है ताकि न्यूयॉर्क और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आतंकी हमले की धमकी के बाद आईसीसी भी एक्टिव है। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम मेजबान देश के साथ मिलकर सुनिश्चित कर रहे हैं कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई खतरा ना हो। हम सुरक्षा उपायों को लगातार मॉनीटर भी कर रहे हैं।’

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क स्टेडियम में होना है। यह स्टेडियम मैनहट्टन से 25 मील दूर है। इस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के 8 मैच होने हैं। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 30,000 है। एक जून को भारत और बांग्लादेश का वॉर्मअप मैच भी इसी स्टेडियम में खेला जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल