Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: ग्रुप सी से सुपर 8 में पहुँची दो टीमें, अफगानिस्तान की जीत से तीन टीमें हुई बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2024 अब बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सभी टीमें सुपर-8 में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 12:27:03

T20WC 2024: ग्रुप सी से सुपर 8 में पहुँची दो टीमें, अफगानिस्तान की जीत से तीन टीमें हुई बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2024 अब बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सभी टीमें सुपर-8 में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं अफगानिस्तान के पापुआ न्यू गिनी से जीत दर्ज करते ही न्यूजीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी की टीमें सुपर-8 राउंड से बाहर हो गईं हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल खेला था। लेकिन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से और वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रनों से हार झेलनी पड़ी। शुरुआती दो मैच हारने के बाद टीम के जीरो अंक हैं। इसी वजह से टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। न्यूजीलैंड के अभी दो मैच बचे हुए हैं, जो उसे युगांडा और पापुआ न्यू गिनी से खेलने हैं। लेकिन ये मैच अब सिर्फ औपचारिकता मात्र रह गए हैं।

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पापुआ न्यू गिनी की टीम सिर्फ 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद अफगानिस्तानी टीम ने गुलबदीन नईब के 49 रनों की बदौलत टारगेट को आसानी से चेज कर लिया।
युगांडा की टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। बड़े स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। जबकि युगांडा को अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं और टीम को तीनों में हार मिली है। ये दोनों टीमें भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology