न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: भारत से हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर होने के कगार पर पहुँची पाकिस्तान

इस हार के बाद पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले हार चुका है और उनका अगला मुकाबला कनाडा और आयरलैंड से हैं, जो पहले ही रेस से बाहर हो चुकी हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 11:27:36

T20WC 2024: भारत से हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर होने के कगार पर पहुँची पाकिस्तान

रविवार की रात क्रिकेट फैंस को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सांस थाम देने वाला मुकाबला देखने को मिला। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इतिहास में सबसे कम डिफेंडेबल स्कोर रहा यह, जहां उन्होंने 119 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 113 रन पर रोक दिया और महत्वपूर्ण 2 अंक हासिल किए। इस जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई तो यूएसए दूसरे और कनाडा तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड अपने दोनों मैच हारने के बाद ग्रुप में आखिरी स्थान पर है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने आज तक पाकिस्तान के खिलाफ महज एक ही मैच गंवाया है। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 119 रन बनाए थे, यह पहला मौका था, जब टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने भारत को ऑलआउट किया था। 120 रनों को डिफेंड करने में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच गंवा बैठेगी, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को ऐसी वापसी दिलाई कि पाकिस्तान बस देखता ही रह गया।

इस हार के बाद पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले हार चुका है और उनका अगला मुकाबला कनाडा और आयरलैंड से हैं, जो पहले ही रेस से बाहर हो चुकी हैं। इन दोनों टीमों को हराकर पाकिस्तान के 4 अंक होंगे, जो अमेरिका और भारत के पहले ही 4 अंक हो चुके हैं। आयरलैंड और भारतीय टीम से यूएसए को 2 मैच खेलने हैं और अगर एक भी मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही दौर से बाहर हो जाएगी।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में आयरलैंड को हराया था और दूसरे मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी है। अब भारतीय टीम के अगले दोनों मुकाबले कमजोर टीमों से हैं। टीम इंडिया अब मेजबान यूएसए और कनाडा से खेलेगी और सिर्फ एक मैच जीतकर भी सुपर 8 में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 119 रन पर ढेर हो गई। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 113 रन पर रोककर मैच जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल