न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: विराट कोहली नहीं विश्व कप में यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन, रायुडू ने की भविष्यवाणी

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाएगा। हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली का नाम नहीं लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:44:06

T20WC 2024: विराट कोहली नहीं विश्व कप में यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन, रायुडू ने की भविष्यवाणी

ICC T20 World Cup 2024 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म मैच खेलना है। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाएगा। हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली का नाम नहीं लिया।

विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक रन कौन बनाएगा। यह देखने वाली बात होगी। साल 2022 के टी20 विश्व कप की बात करें तो विराट कोहली ही भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 6 मैचों में कुल 296 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 96 का रहा था और औसत करीब 98.66 का। टूर्नामेंट में उन्होंने 4 अर्द्धशतक लगाए थे।

अंबाती रायुडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा होंगे।” गौरतलब बात यह है कि रोहित शर्मा का फॉर्म इस आईपीएल में बहुत अच्छा भी नहीं रहा था। इसके बावजूद अंबाती रायुडू का रोहित पर भरोसा जताना थोड़ा हैरान करने वाला है। रोहित शर्मा ने इस आईपीएल में कुल 417 रन बनाए थे। रोहित ने एक शतकीय पारी भी खेली थी। उनका औसत 32 के आस पास का रहा था।

विराट कोहली की बात करें तो इस स्टार बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2024 बेहतरीन रहा। इस सीजन वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। आरसीबी को लगातार 6 मैचों में जीत दिलाकर प्लेऑफ में पहुंचाने में कोहली का अहम रोल रहा। कोहली ने 15 मैचों में सबसे अधिक 741 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले, इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल