Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: पहली बार 9 टीमें 100 के स्कोर के अंदर सिमटी, बना नया इतिहास

ऐसा ही कुछ नजारा अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए मुकाबले में भी देखने को मिला जिसमें अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ पीएनजी को सिर्फ 95 रनों के स्कोर पर ही समेट दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 6:11:42

T20WC 2024: पहली बार 9 टीमें 100 के स्कोर के अंदर सिमटी, बना नया इतिहास

T20WC 2024 की गिनती अभी तक के हुए इसके सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा उलटफेरों भरा माना जा सकता है। इस वर्ल्ड कप में जहां पाकिस्तान को पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी अमेरिका की टीम से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम सुपर 8 में भी अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो सकी। इसके अलावा बल्लेबाजों के लिए इस वर्ल्ड कप में खुलकर खेलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं दिखा है। ऐसा ही कुछ नजारा अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए मुकाबले में भी देखने को मिला जिसमें अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करने के साथ पीएनजी को सिर्फ 95 रनों के स्कोर पर ही समेट दिया। इसी के साथ T20WC 2024 के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनते हुए देखने को मिला।

अफगानिस्तान की टीम ने जैसे ही पापुआ न्यू गिनी को 95 रनों के स्कोर पर समेटा उसी के साथ इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया। T20WC 2024 के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब 9 बार किसी टीम की पारी 100 रनों के स्कोर के अंदर ही सिमट गई। इससे पहले साल 2014 और 2021 के T20WC में 8 बार टीमें 100 रनों के अंदर सिमट गईं थी। वहीं साल 2010 के T20WC में चार बार जबकि साल 2007, 2009 और 2012 में 3 बार कोई टीम 100 रनों के अंदर सिमटी थी।
इस T20WC 2024 में कुल 20 टीमों को खेलने का मौका मिला है जिसमें सभी को 5-5 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें से अब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम जहां सुपर 8 में अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं तो वहीं अमेरिका और स्कॉटलैंड जैसी टीमें भी अगले दौर में अपनी जगह को बनाने की रेस में बनी हुईं हैं। इसके अलावा साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम श्रीलंका का सफर ग्रुप स्टेज के साथ ही खत्म हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology