Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC 2024: गुजरते समय के साथ नजर आने लगा बदलाव, श्रीलंका के हेड कोच व सलाहकार कोच ने दिया इस्तीफा

इसी में अब श्रीलंकाई टीम का नाम भी जुड़ गया है, जिसमें टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने ग्रुप स्टेज से टीम के बाहर होने के बाद अब अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 1:05:15

T20WC 2024: गुजरते समय के साथ नजर आने लगा बदलाव, श्रीलंका के हेड कोच व सलाहकार कोच ने दिया इस्तीफा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जैसे-जैसे टीमों का सफर खत्म हो रहा है उसके बाद अधिकतर में कोचिंग स्टाफ से लेकर कई बड़े बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है। इसी में अब श्रीलंकाई टीम का नाम भी जुड़ गया है, जिसमें टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने ग्रुप स्टेज से टीम के बाहर होने के बाद अब अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वहीं इसके अलावा श्रीलंकाई क्रिकेट के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने जो सलाहाकार कोच के पद पर थे उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिल्वरवुड ने अपने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने की आवश्यकता को अपने पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और वह पहले ही दौर में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल के ग्रुप से बाहर हो गया था।

वे दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हार गए जबकि नेपाल के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टूर्नामेंट में उनकी एकमात्र जीत नीदरलैंड के खिलाफ उनके अंतिम ग्रुप स्टेज गेम में आई थी, जिसके बाद वे मेगा इवेंट से बाहर हो गए थे। सिल्वरवुड में वापस आकर, उन्हें लगता है कि अब अपने परिवार के पास लौटने और उनके साथ समय बिताने का समय आ गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों, बोर्ड और सहयोगी स्टाफ को सभी तरह के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

क्रिस सिल्वरवुड के कार्यकाल के दौरान श्रीलंकाई टीम ने कई अहम जीत हासिल की जिसमें साल 2022 के एशिया कप में मिली जीत भी शामिल है। इसके अलावा टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर वनडे सीरीज जबकि बांग्लादेश में टेस्ट दौरे पर जीत हासिल की थी। वहीं टीम साल 2023 के एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही थी। इन सबके बावजूदी श्रीलंकाई टीम साल 2022 और 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में भी टीम ने पहुंच पाई थी और साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी श्रीलंकाई टीम से बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।

श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिस सिल्वुरवुड के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए अपनी तरफ से उनके बयान को भी जारी किया जिसमें सिल्वरवुड ने कहा कि एक इंटरनेशनल टीम का कोच होने के नाते आपको अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहना पड़ता है। मैंने अपनी फैमली से लंबी बातचीत के बाद अब ये फैसला लिया है कि मैं वापस अब घर लौटना चाहता हूं। मेरे लिए ये काफी सम्मान की बात है कि मैं श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहा जिसमें कई अच्छी यादें मेरे साथ रहेंगी।
महेला जयवर्धने ने भी छोड़ा सलाहाकार कोच का पद

साल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलाहाकार कोच पद को संभालने वाले महेला जयवर्धने ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद को छोड़ दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने जयवर्धने के पद छोड़ने के बारे में जानकारी देने के साथ अपने बयान में कहा कि जयवर्धने ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय टीम पारिस्थिति की तंत्र और उच्च-प्रदर्शन केंद्र की संरचना में महत्वपूर्ण बदलावों को लागू करने में मदद की। श्रीलंका क्रिकेट इस मौके को भुनाते हुए महेला जयवर्धने को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है और उन्हें कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology