न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : श्रीलंकाई टीम घोषित, धवन को नहीं चुनने पर हैरान हैं ये दिग्गज, इमरान ताहिर…

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान और यूएई में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित कर दी है। श्रीलंकाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 9:10:20

T20 विश्व कप : श्रीलंकाई टीम घोषित, धवन को नहीं चुनने पर हैरान हैं ये दिग्गज, इमरान ताहिर…

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान और यूएई में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित कर दी है। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में सीधे जगह बनाने में नाकाम रही है। उसे क्वालीफायर में जीत दर्ज कर मुख्य मुकाबलों के लिए जगह पक्की करनी होगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दासुन शानाका को कप्तान, जबकि धनंजय डिसिल्वा को उप कप्तान बनाया गया है। स्टार स्पिनर वनिंदु हसारंगा पर सबकी नजर रहेगी। वापसी कर रहे अकीला धनंजय भी स्पिन कड़ी में अहम होंगे। श्रीलंका को क्वालीफायर मुकाबलों के लिए ग्रुप ए में नीदरलैंड, आयरलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया है।

टीम : दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उप कप्तान), अविष्का फर्नांडो, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, कामिंदु मेंडिस, कुशल परेरा, दिनेश चांडीमल, वनिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, लाहिरू मादुशांका, दुष्मंथा चमिरा, लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप, बिनुरा फर्नांडो, अकिला धनंजय, माहीश थिकशाना, प्रवीन जयविक्रमा, पुलिना थरंगा।

t20 world cup,sri lanka,dasun shanaka,msk prasad,shikhar dhawan,team india,imran tahir,sports news in hindi

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं धवन : एमएसके प्रसाद

बाएं हाथ के दिग्गज ओपनर शिखर धवन के टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं होने से हर कोई हैरान है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि ऐसा धवन को आराम देने के लिए किया गया है। धवन की जगह विकेटकीपर ईशान किशन को मौका दिया गया है। धवन को टीम से बाहर रखने पर चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने नाराजगी जाहिर की है। प्रसाद का मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में धवन का रिकॉर्ड जबर्दस्त हैं और वे बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।

प्रसाद ने कहा कि धवन जिस फॉर्म में थे, उसे देखते हुए लगा कि इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज के पास टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का एक मौका था। भारत एक संतुलित टीम है। धवन जिस फॉर्म में थे, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि उनके पास एक अवसर था। ईशान को एक फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि धवन की जगह बनती थी। 46 वर्षीय प्रसाद ने 2016 से 2020 तक मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में काम किया था।

t20 world cup,sri lanka,dasun shanaka,msk prasad,shikhar dhawan,team india,imran tahir,sports news in hindi

ताहिर ने कहा, जब से मार्क बाउचर कोच बने हैं…

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के दिग्गज अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि वे टीम मैनेजमेंट से थोड़े बहुत सम्मान के हकदार हैं जो उन्हें बेकार मानता है। जब से मार्क बाउचर मुख्य कोच बने हैं, टी20 विश्व कप की योजनाओं पर उनके साथ कोई संवाद नहीं हुआ। 42 वर्षीय ताहिर ने 2019 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था।

ताहिर ने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि मैं टीम में नहीं हूं। पिछले साल ग्रीम स्मिथ ने मुझसे बात की थी और कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप विश्व कप खेलें, जो ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उपलब्ध और उत्साहित तथा सम्मानित हूं क्योंकि आप मुझे सम्मान देते हैं। मैं तैयार हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आप इन सभी लीगों में मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत