न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेमीफाइनल से पहले रिजवान-मलिक को बुखार, देखें-ऑस्ट्रेलिया-पाक के आंकड़े, गावस्कर ने वेंकटेश के लिए कहा...

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज गुरुवार शाम 7.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 12:01:00

सेमीफाइनल से पहले रिजवान-मलिक को बुखार, देखें-ऑस्ट्रेलिया-पाक के आंकड़े, गावस्कर ने वेंकटेश के लिए कहा...

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज गुरुवार शाम 7.30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल होगा। इससे ठीक पहले पाकिस्तानी टीम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। उसके दो बड़े खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक को बुखार है। दोनों ने बुधवार शाम अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने सुबह टीम मैनजमेंट से हल्का बुखार होने की बात कही थी। इसके बाद प्रेक्टिस सेशन से दूर टीम से अलग रखा गया। उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अब तक अपने पांचों मैच जीते हैं। इनमें विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान और दाएं हाथ के बल्लेबाज शोएब मलिक की खास भूमिका रही है। रिजवान विश्व कप के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वे कप्तान बाबर आजम के साथ टीम को बढ़िया शुरुआत दे रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ तगड़ी पारी खेली थी। मलिक मिडिल ऑर्डर में मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ धाकड़ खेल दिखाने के साथ स्कॉटलैंड के खिलाफ अर्धशतक ठोका था। इस विश्व कप में उनका स्ट्राइक रेट 187 है।

t20 world cup,pakistan,australia,aaron finch,babar azam,rizwan,malik,gavaskar,sports news in hindi

2009 की चैंपियन है पाकिस्तानी टीम, कंगारुओं को पहले खिताब का इंतजार

सेमीफाइनल में पाकिस्तान जहां जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब को पाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने के लिए जोर लगाएगा। दोनों के बीच आज तक 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 13 पाकिस्तान और 9 ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि एक बेनतीजा रहा। टी20 विश्व कप में दोनों 3-3 से बराबर हैं। पाकिस्तानी टीम वर्ष 2009 में टी20 विश्व कप चैंपियन रह चुकी है। उसने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

वह 2007 में रनर अप रही तब भारत से हारी थी। वर्ष 2010 और 2012 में भी पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में उसे ऑस्ट्रेलिया और 2012 में श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया 2010 में फाइनल में इंग्लैंड से सात विकेट से हार गया। इसके अलावा 2007 और 2012 में भी ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार में पहुंचा था। 2007 में उसे भारत और 2012 में वेस्टइंडीज ने मात दी।

t20 world cup,pakistan,australia,aaron finch,babar azam,rizwan,malik,gavaskar,sports news in hindi

वेंकटेश को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में विकसित किया जाए : गावस्कर

हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के पास वेंकटेश के रूप में एक बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विकसित करने का मौका है। गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि सबसे छोटे प्रारूप (टी20) में वेंकटेश छह या सात नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इसके अलावा उनकी मीडियम पेस गेंदबाजी की क्षमता का उपयोग भी किया जा सकता है।

हम 4 ओवर के स्पेल के बारे में बात कर रहे हैं। यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आपके पास दूसरा विकल्प है। भारत पिछले 3-4 वर्षों में एक विकल्प पर टिका हुआ था और उसने विजय शंकर और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं दिया। वेंकटेश को ज्यादा मौका मिलना चाहिए। आईपीएल में वेंकटेश का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस दोनों के साथ संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत