न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाक कोच सकलेन इनसे खेलना चाहते हैं फाइनल, सनी-चोपड़ा ने दी यह सलाह, हेडन का यू टर्न

पाकिस्तान के कोच और दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक चाहते हैं कि टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही हो। पाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 8:23:11

T20 WC : पाक कोच सकलेन इनसे खेलना चाहते हैं फाइनल, सनी-चोपड़ा ने दी यह सलाह, हेडन का यू टर्न

पाकिस्तान के कोच और दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक चाहते हैं कि टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही हो। पाकिस्तान ने रविवार को सुपर-12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी। सकलेन ने कहा कि अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है, तो यह शानदार होगा क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी टीम मजबूत है और सभी उन्हें प्रबल दावेदार मानते हैं, मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि हमने उन्हें हराया है।

हम आपस में एक और मैच खेलेंगे तो रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। पिछले मैच में जिस तरह विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और यहां तक कि हमारे खिलाड़ियों ने आचरण किया, उससे ठोस संदेश जाता है कि हम सभी इंसान हैं, हम सभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, यह सिर्फ एक मैच था। संदेश देने के लिए खिलाड़ियों को श्रेय जाता है। दोस्ती की जीत हो, दुश्मनी की हार हो। अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है तो आईसीसी खुश होगा, प्रशंसक भी खुश होंगे।

t20 world cup,saqlain mushtaq,sunil gavaskar,aakash chopra,matthew hayden,sports news in hindi

टीम इंडिया की अंतिम एकादश के बारे में ये है गावस्कर व आकाश चोपड़ा की राय

भारत को अपने दूसरे मैच में रविवार (31 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह दी है। गावस्कर को लगता है कि हालांकि भारत को टीम में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है लेकिन दो स्थानों पर गौर किया जा सकता है। ये दो पोजीशन हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की हैं। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें कंधे की चोट लगी। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं इसलिए मैं निश्चित रूप से उन्हें हार्दिक से आगे मानूंगा।

और शायद आप भुवनेश्वर के स्थान पर शार्दुल ठाकुर के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा आप ज्यादा बदलाव करते हैं तो विपक्षी टीम को दिखाएंगे कि आप घबरा रहे हैं। इस बीच पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैं हार्दिक की जगह ईशान किशन को खिलाने के पक्ष में नहीं हूं। अगर ईशान को रखा जाता है तो वे रोहित के साथ ओपन करेंगे और इस सूरत में लोकेश राहुल को नंबर चार पर उतरना पड़ेगा। इससे सूर्यकुमार यादव का बैटिंग ऑर्डर भी चेंज होगा और वे नंबर छह पर खिसक जाएंगे। मेरे हिसाब से कोहली को बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।

t20 world cup,saqlain mushtaq,sunil gavaskar,aakash chopra,matthew hayden,sports news in hindi

पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हेडन ने शाहीन को लेकर दिया था बयान

पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार और ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ जीत के बाद एक बयान देकर सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज आईपीएल के दौरान 130 किमी/घंटे की डिलीवरी का सामना कर रहे थे। लेकिन जब आप शाहीन शाह आफरीदी की गति का सामना करते हैं, तो ये बिल्कुल ही अलग मामला हो जाता है। भारत के खिलाफ वे सर्वश्रेष्ठ दो गेंदें थीं जिन्हें मैंने पिछले पांच सप्ताह में देखा है। एक तेज इन-स्विंग यॉर्कर और नई गेंद से रोहित शर्मा के खिलाफ उस गेंद को फेंकने का साहस सराहनीय है।

यह बयान सामने आने के बाद फैंस ने हेडन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। उनका मानना था कि आईपीएल में तूफानी रफ्तार से कहर बरपाने वाले कई गेंदबाज थे। ऐसे में हेडन की बात तर्कसंगत नहीं है। हेडन ने भी अब पलटी मार ली है। उन्होंने लिखा, “नॉर्त्जे, फर्ग्यूसन, सिराज, आवेश। अधिकांश आईपीएल टीमों के पास असली तेज गेंदबाज हैं। पेस निश्चित रूप से एक हथियार है, दूसरा स्विंग है और आफरीदी के पास दोनों हैं। इस प्रकार की गेंदबाजी देखना रोमांचक है और दुख की बात है कि आप इसे आधुनिक खेल में अक्सर नहीं देखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत