न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : पाकिस्तान को धूल चटा ऑस्ट्रेलिया फाइनल में, बाबर ने इसे बताया टर्निंग पॉइंट, फिंच ने कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 10:52:42

T20 WC : पाकिस्तान को धूल चटा ऑस्ट्रेलिया फाइनल में, बाबर ने इसे बताया टर्निंग पॉइंट, फिंच ने कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एक ओवर पहले पांच विकेट से हरा दिया। अब उसका सामना 14 नवंबर को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भी एक ओवर रहते पांच विकेट से ही मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार, जबकि न्यूजीलैंड पहली दफा फाइनल खेलेगा। बहरहाल मैच पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 176 रन का मजूबत स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान (52 गेंद पर 67) और बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमां (32 गेंद पर 55 रन) ने अर्धशतक जमाए। कप्तान व ओपनर बाबर आजम (34 गेंद पर 39 रन) ने भी पाकिस्तान के लिए बहुमूल्य योगदान दिया।

मिशेल स्टार्क (38/2 विकेट) ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर डेविड वार्नर (30 गेंद पर 49 रन), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (17 गेंद पर 41 नाबाद रन), मार्कस स्टोइनिस (31 गेंद पर नाबाद 40 रन) और मिशेल मार्श (22 गेंद पर 28 रन) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेड ने शाहिन आफरीदी द्वारा डाले गए 19वें ओवर में कमाल किया और लगातार 3 छक्के जड़कर कंगारू टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर हसन अली ने वेड का कैच छोड़ दिया था। पाकिस्तान की ओर से स्पिनर शादाब खान ने चार विकेट लिए।

t20 world cup,pakistan,australia,babar azam,aaron finch,sports news in hindi

अहम मौके पर कैच छोड़ना पड़ा भारी : बाबर आजम

हार से निराश पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि जिस तरीके से हमने स्टार्ट किया था वह हमारे प्लान के मुताबिक था। मैच में हमने बढ़िया टोटल भी बनाया लेकिन हमारी गेंदबाज़ी उतनी सटीक नहीं थी और अगर आप ऐसे अहम मौकों पर कैच छोड़ेंगे तो मैच ऐसे ही पलटेगा और वेड का कैच छूटना टर्निंग पॉइंट भी था। हालांकि हमने जिस तरीके से पूरे टूर्नामेंट को खेला वह तारीफ योग्य है। हम आने वाले दिनों में टीम से और बेहतर करने की उम्मीद कर रहे हैं। हर खिलाड़ी को जो रोल दिया गया था, उसने उसको निभाया। जिस तरीके से लोगों ने हमें सपोर्ट किया वह काफी अच्छा था। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

t20 world cup,pakistan,australia,babar azam,aaron finch,sports news in hindi

हमने कुछ आसान रन दिए और कैच भी छोड़े : फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मैच के बाद कहा कि एक समय मुझे लग रहा था कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। वेड ने जिस तरह से धैर्य बनाये रखा वह शानदार था। स्टोइनिस के साथ उनकी साझेदारी अद्भुत थी। यह महत्वपूर्ण साबित हुई। हम इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद अपनी टीम से करते हैं, जहां सभी खिलाड़ी जीत में योगदान दें। हमने कुछ आसान रन दिए और कैच भी छोड़े, हालांकि वे मुश्किल कैच थे। मैन ऑफ द मैच वेड ने कहा कि दूसरे छोर पर स्टोइनिस ने दबाव हटाया। शाहीन मेरी उम्मीद से अधिक तेजी से गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे खुशी है कि मैं आखिर में टीम को लक्ष्य तक ले गया। मैं कुछ समय के लिए टीम से बाहर था और खुश हूं कि मुझे फिर से मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत