न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ऐसा बोले पाक टीम के बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन, कंगारू कप्तान फिंच और PCB अध्यक्ष रमीज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (11 नवंबर) को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 9:20:03

T20 WC : ऐसा बोले पाक टीम के बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन, कंगारू कप्तान फिंच और PCB अध्यक्ष रमीज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (11 नवंबर) को टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी सलाहकार ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन हैं। हेडन ने मैच की पूर्व संध्या पर आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस टूर्नामेंट में दुबई में भारत के खिलाफ खेला गया पहला मैच सबसे खास रहा, जहां हम सेमीफाइनल खेलेंगे। इसकी तुलना सिर्फ एशेज सीरीज से ही हो सकती है। इतने बड़े मैच को खेलने को लेकर इन खिलाड़ियों का रवैया और आत्मविश्वास शानदार था। मुझे लगता है कि उस मैच ने चार हफ्ते के ठोस काम, ट्रेनिंग को लेकर प्रतिबद्धता की नींव रखी।

साथ ही इस्लाम के साथ दिल का रिश्ता है और किस तरह आध्यात्मिकता ने पाकिस्तान टीम के अंदर मार्गदर्शक और सभी को एकजुट करने में भूमिका निभाई। मैं दो दशक से अधिक समय तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का फाइटर रहा, इसलिए इससे मुझे कंगारू खिलाड़ियों की ही नहीं बल्कि वहां के क्रिकेट कल्चर की भी अच्छी समझ है। अगर फखर जमां सेमीफाइनल में विशेष पारी खेलते हैं तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी। फखर टीम के एक लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, जो टूर्नामेंट में अच्छा क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं। मुझे इस्लाम के बारे में जानने की जिज्ञासा है, मैं एक क्रिश्चियन हूं। मोहम्मद रिजवान ने मुझे अंग्रेजी में लिखी हुई कुरान तोहफे में दी है। मैं वो रोजाना पढ़ रहा हूं।

t20 world cup,matthew hayden,aaron finch,rameez raja,australia,pakistan,sports news in hindi

शुरुआती ओवरों में शाहीन की चाल से बचना होगा : फिंच

कंगारू कप्तान व दाएं हाथ के दिग्गज ओपनर आरोन फिंच का मानना है कि सेमीफाइनल में अगर टीम को जीतना है तो शुरुआती ओवरों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की चाल से बचना होगा। दुबई में पत्रकारों से बात करते हुए फिंच ने कहा कि शाहीन का पहला स्पेल निर्णायक साबित हो सकता है। पॉवरप्ले निश्चित रूप से मायने रखता है। शाहीन पाकिस्तान के लिए काफी अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है इसमें कोई शक नहीं है। इस दौरान आरोन फिंच ने अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

उन्होंने यह स्वीकार किया कि मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड और पैट कमिंस ने यूएई की परिस्थितियों के मुताबिक गेंदबाजी की है। हैजलवुड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। स्टार्क टूर्नामेंट में सात विकेट ले चुके हैं। फिंच ने कहा कि इसमें कोई रहस्य नहीं है कि हमारे गेंदबाजों ने विश्व कप में बेहतरीन गेंदबाजी की है।

t20 world cup,matthew hayden,aaron finch,rameez raja,australia,pakistan,sports news in hindi

रमीज राजा ने की पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की तारीफ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष व पूर्व सलामी बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि टी20 विश्व कप में बाबर आजम ने पाकिस्तान की काफी अच्छी तरह अगुआई की है और सेमीफाइनल में उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान ने अपने पांचों ग्रुप मैच आसानी से जीते और उसे खिताबी दावेदार माना जा रहा है। रमीज ने कहा कि अब तक पाकिस्तान ने अपने निरंतर अच्छे प्रदर्शन से हम सभी को प्रभावित किया है। मुझे नहीं लगता कि बाबर को कुछ अलग करने की जरूरत है। टीम को सिर्फ प्रेरित रहने की जरूरत है और निडर होकर खेलना होगा।

मैं खुश हूं कि विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके और लगातार पांच मैच जीतकर पाकिस्तान ने निरंतर प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम का ठप्पा हटा दिया है। भारत के खिलाफ हमने मजबूत जज्बे, न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी रणनीति और अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिनरों का अच्छी तरह से सामना करके जीत दर्ज की। मुझे खुशी है कि कोई खिलाड़ी हार से नहीं डरता और वे निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं जो पाकिस्तान क्रिकेट का ब्रांड रहा है जो उसे हमेशा खेलना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा