Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : अब भज्जी और पाकिस्तानी पत्रकार भिड़े, वकार पर बरसे ये, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को हराया

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तानियों के होश ठिकाने नहीं हैं। ऐसा लगता है जैसे गंजे को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 11:26:12

T20 WC : अब भज्जी और पाकिस्तानी पत्रकार भिड़े, वकार पर बरसे ये, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को हराया

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तानियों के होश ठिकाने नहीं हैं। ऐसा लगता है जैसे गंजे को नाखून मिल गए हो। पाकिस्तान की तरफ से उल-जुलूल बयान सामने आ रहे हैं। मोहम्मद आमिर के बाद अब पाकिस्तान की महिला पत्रकार सुमैरा खान ने दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर कीचड़ उछाला है। हालांकि भज्जी ने भी उनकी बोलती बंद कर दी। आमिर ने दो दिन पहले भज्जी पर निशाना साधा था। इस पर भज्जी ने आमिर को फिक्सर कहते हुए कहा था कि वह तो देश को बेचने वाला है और ऐसे लोग खेल पर धब्बा हैं। सुमैरा ने हरभजन के उसी वीडियो पर रिट्वीट किया।

सुमैरा ने लिखा, रोते हुए हरभजन सिंह। इसके बाद उन्होंने मजाक उड़ाने वाली कई इमोजी भी पोस्ट कीं। उन्होंने आगे लिखा, इस गंदी टिप्पणी के लिए पूरे सिख समुदाय को आप पर शर्म आएगी….। और अगर कुछ समझ नहीं आया तो बेचारा सौ साल पुराना मैच शेयर कर रहा है। इस पर हरभजन ने लिखा, उड़ता तीर अपनी तरफ मत मोड़ो… अपना काम करो और बकवास कम करो…। अपनी बकवास बंद करो। धर्म को बीच में लाकर गंदा खेल खेलना बंद करो..। तुम वहां खुश रहो। हम यहां बहुत खुश हैं। आगे कोई बात नहीं। इसके बाद हरभजन ने हाथ जोड़े हुए वाली इमोजी पोस्ट की।

इससे सुमैरा ने चिढ़कर लिखा कि आप ही थे जो हमेशा की तरह इस बकवास को लेकर आए… इसलिए शांत रहो। मेरे देश की महिला पर हमला करना बंद करो… और हां एक और बात … नम्रता सीखने के लिए बाबा करतारपुर साहब के पास के दर्शन करो जाकर…। अंत में आपके साथ वही जो आपने कहा….। हरभजन ने फिर जवाब देते हुए लिखा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना मत सिखाइए…। यह हम अच्छी तरह जानते हैं…। बताइए कि आमिर की ओर से आपने पहले कब ट्वीट किया था? ईमानदारी से कहूं तो मैं यह भी नहीं जानता कि आप कौन हैं। यह आप ही थे जिन्होंने पहले ट्वीट किया था, मैंने नहीं…। आराम करो और शांत हो जाओ। मेरे दिल में आपके खिलाफ कुछ भी नहीं है, तो कृपया इससे दूर रहें।


t20 world cup,harbhajan singh,danish kaneria,mohammad amir,waqar younis,namibia,scotland,sports news in hindi दानिश कनेरिया ने वकार यूनुस को सुनाई खरी-खोटी

पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने वकार यूनुस को खरी-खोटी सुनाते हुए उनसे अपने बयान के लिए नेशनल टीवी पर माफी मांगने के लिए कहा है। कनेरिया ने कहा कि वकार ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में उन्हें समाज के सामने माफी मांगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि वकार एक चैनल पर पाकिस्तान की जीत की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि सबसे अच्छी बात जो विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने की कि उन्होंने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी। हिंदुओं के बीच में खड़े होके…वो मेरे लिए बहुत खास था। कनेरिया ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि वकार ने पाकिस्तान के चैनल पर हिंदुओं पर गैरजरूरी और अपमानजनक टिप्पणी की। मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मैं उनके बयान से नाराज हूं।

मेरा साफ कहना है कि खेल में धर्म को मत लाओ। आपकी बात से दिल को दर्द हुआ। मैं खुद हिंदू हूं और आपके बयान से लगता है कि भेदभाव आज भी है। आपको बता दें कि कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी वकार के बयान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद वकार ने माफी मांगते हुए ट्विटर पर लिखा था कि मैंने टीवी पर गहमा-गहमी में कुछ ऐसा कह दिया जो मैं नहीं कहना चाहता था। यह मेरी गलती थी। खेल लोगों को जोड़ता है चाहे वो किसी भी जाति, रंग या धर्म के हों।


t20 world cup,harbhajan singh,danish kaneria,mohammad amir,waqar younis,namibia,scotland,sports news in hindi सुपर 12 में नामीबिया की पहली जीत, स्कॉटलैंड की दूसरी हार

आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर 12 राउंड के ग्रुप 2 में बुधवार को नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 5 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया। यह नामीबिया का पहला मैच था, जबकि स्कॉटलैंड को इससे पहले अफगानिस्तान से भी मात मिल चुकी है। दोनों टीमें पहले चरण में बढ़िया प्रदर्शन कर सुपर 12 में पहुंची थीं। स्कॉटलैंड ने तब तीनों तथा नामीबिया ने दो मैच जीते थे। अबु धाबी में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड निर्धारित 20 ओवर में 109/7 रन ही बना पाया। माइकल लीस्क ने 27 गेंद पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन ठोके। क्रिस ग्रीव्स ने 25 व मैथ्यू क्रॉस ने 19 रन का योगदान दिया।

नामीबिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रंपलमन ने तीन विकेट लिए, जो सभी पारी के पहले ओवर में ही आ गए। जवाब में नामीबिया ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मिट ने 23 गेंद पर दो चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की मैच विजेता पारी खेली। विलियम्स ने 23, माइकल वान लिंगेन ने 18 और डेविड वीस ने 16 रन बनाए। लीस्क को दो विकेट मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology