न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, बटलर ने बनाए ये रिकॉर्ड, जानें-मोर्गन और शनाका की रिएक्शंस

इंग्लैंड ने सोमवार रात सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को 26 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 11:44:50

T20 WC : सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, बटलर ने बनाए ये रिकॉर्ड, जानें-मोर्गन और शनाका की रिएक्शंस

इंग्लैंड ने सोमवार रात सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका को 26 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत रही। इससे पहले इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। उसे अब अपना अंतिम मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। दूसरी ओर इस हार के साथ श्रीलंका का सफर लगभग खत्म हो गया है। श्रीलंका चार में से तीन मैच गंवा चुका है। बहरहाल बात करते हैं मैच की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इंग्लैंड ने 35 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद विकेटकीपर ओपनर जोस बटलर ने पहला टी20 शतक जमाते हुए 67 गेंद में 6 चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन और कप्तान इयोन मोर्गन ने 36 गेंद में 40 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 गेंद में 112 रन जोड़े। जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। चरित असालांका (21), अविष्का फर्नांडो (13), भानुका राजपक्षा (26), वानिंदु हसरंगा (34), कप्तान दासुन शनाका (26) ने कुछ प्रतिरोध किया। मोईन अली, क्रिस जॉर्डन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए।

t20 world cup,england,sri lanka,jos buttler,eoin morgan,dasun shanaka,sports news in hindi

तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी बने बटलर

मैच के दौरान खेली गई उम्दा शतकीय पारी के साथ ही जोस बटलर ने कई नई उपलब्धियों को भी हासिल किया। बटलर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। बटलर से पहले इंग्लैंड के लिए किसी अन्य खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था। इसके अलावा बटलर टीम से बाहर चल रहे एलेक्स हेल्स के बाद टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। बटलर टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले 9वें बल्लेबाज हैं।

बटलर से पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (117), भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (101), पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने (100), पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (123), इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (116), पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद (111), बांग्लादेशी ओपनर तमीम इकबाल (103), क्रिस गेल (100) ने यह कमाल किया था। बटलर ने ओपनर के रूप में टी20 में 1000 रन भी पूरे किए। बटलर, मोर्गन के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए। बटलर ने इसके लिए 78, जबकि मोर्गन ने 84 पारियां लीं। बटलर के अब 86 मैच में 34.75 की औसत से 2085 रन हो गए हैं।

t20 world cup,england,sri lanka,jos buttler,eoin morgan,dasun shanaka,sports news in hindi

मोर्गन ने की बटलर की तारीफ, शनाका ने इस बात पर जताई खुशी

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच के बाद कहा कि आज हमने जो कुछ किया, उस पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है। खिलाड़ियों को यहां तक पहुंचने में मुश्किल संघर्ष करना पड़ा। स्थितियां बदलती रहीं, बाहर जा रहे टाइमल मिल्स ने खुद से एक और सवाल किया लेकिन लिविंगस्टोन और मोईन ने अन्य खिलाड़ियों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि बटलर ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। दूसरे छोर पर होना और उन्हें देखना अविश्वसनीय था। वे खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से एक हैं और उन्हें टीम में रखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज एक कठिन परीक्षा थी।

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने मैच के बाद कहा कि पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाज 10 ओवरों में शानदार साबित हुए। पारी का अंतिम हिस्सा हमारे लिए पूरे टूर्नामेंट में चिंता का विषय रहा। टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों का ये पहला विश्व कप था, उनका अनुभव काफी कम था। जब ये खिलाड़ी अनुभव हासिल कर लेंगे, वे टीम के लिए बहुत अच्छा करेंगे। इंग्लैंड ने जिस तरह से खेला, उससे साफ नजर आया कि उनके खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितना अनुभव है। छह महीने पहले हम ऐसी टीम नहीं थे लेकिन ये खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में काफी आगे तक आए और मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि वे लड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत