न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : कॉन्वे फाइनल से बाहर, बाबर ने बनाया रिकॉर्ड, गंभीर-भज्जी ने उठाए वार्नर की खेल भावना पर सवाल

न्यूजीलैंड के फैंस के लिए बुरी खबर है। विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे दाएं हाथ में चोट के चलते टी20 विश्व कप फाइनल के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 2:08:56

T20 WC : कॉन्वे फाइनल से बाहर, बाबर ने बनाया रिकॉर्ड, गंभीर-भज्जी ने उठाए वार्नर की खेल भावना पर सवाल

न्यूजीलैंड के फैंस के लिए बुरी खबर है। विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे दाएं हाथ में चोट के चलते टी20 विश्व कप फाइनल के साथ भारत दौरे से भी हट गए हैं। न्यूजीलैंड को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेलना है। कॉन्वे ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के बयान के मुताबिक कॉन्वे को इंग्लैंड के खिलाफ अबु धाबी में सेमीफाइनल के दौरान तब चोट लगी थी, जब उन्होंने आउट होने के बाद अपना बल्ला पटका था। एक्स-रे से उनके दाएं हाथ के पांचवें मेटाकार्पल के टूटने की पुष्टि की हुई।

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कॉन्वे ऐसे समय में बाहर होकर बेहद निराश हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर बेहद जुनूनी हैं और फिलहाल उनसे ज्यादा दुखी और कोई नहीं है-इसलिए हम उनका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं। मैदान पर ये एक बेहद उत्साही प्रतिक्रिया लगी लेकिन बल्ला दस्तानों के बीच में लगा और जो कॉन्वे ने किया वो बहुत समझदारी भरा काम नहीं था, इस चोट के पीछे खराब किस्मत भी एक कारक है। कम समय की वजह से हम विश्व कप और अगले 17 नवंबर से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं कर रहे हैं लेकिन हम टेस्ट सीरीज के लिए अपने विकल्प ढूंढ रहे हैं।

t20 world cup,devon conway,babar azam,david warner,gautam gambhir,harbhajan singh,sports news in hindi

बाबर ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में पूरे किए 2500 रन

पाकिस्तान के कप्तान और दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 32वां रन पूरा करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने इस मामले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। बाबर ने यहां तक पहुंचने के लिए 62 पारियां खेलीं, जबकि कोहली ने 68 पारियां ली थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच तीसरे और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल चौथे नंबर पर हैं।

फिंच ने 78 और गुप्टिल ने 83 पारियों में 2500 रन का आंकड़ा छुआ था। बाबर के 68 टी20 मैच में 2507 रन हो गए हैं। उनका औसत 48 और स्ट्राइक रेट 130 का है। बाबर के खाते में एक शतक और 24 अर्धशतक हैं। दूसरी ओर, कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली 95 मैच में 52 के औसत व 137 के स्ट्राइक रेट के साथ 3222 रन बटोर चुके हैं।

t20 world cup,devon conway,babar azam,david warner,gautam gambhir,harbhajan singh,sports news in hindi

हफीज की दो ठप्पे वाली गेंद पर छक्का जमाकर निशाने पर आए वार्नर

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में बाएं हाथ के ओपनर डेविड वार्नर की खेल भावना पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, स्पिनर मोहम्मद हफीज जब ओवर डाल रहे थे तो एक गेंद उनके हाथ से फिसल गई। ये दो टप्पे खाती हुई वार्नर के पास पहुंची और उन्होंने छक्का उड़ा दिया। अंपायर ने इसे नो बॉल घोषित कर दिया। आम तौर पर ऐसी गेंद को डेड बॉल मानते हुए बल्लेबाज शॉट लगाने के बजाय उसे छोड़ देते हैं, लेकिन वार्नर ने ऐसा नहीं किया। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर और स्पिनर हरभजन सिंह ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए वार्नर और पूर्व कप्तानों को आड़े हाथ लिया है। गंभीर ने ट्वीट शेयर करते हुए इसे अश्विन को भी टैग किया।

गंभीर ने कहा कि यह देखना होगा कि शेन वार्न और रिकी पोंटिंग अब वार्नर की हरकत के लिए क्या बोलेंगे। क्योंकि उन्होंने अश्विन के मांकड़िंग पर बड़ी चर्चा की थी। खेल भावना पर सवाल उठाया था। वार्नर जैसे इतने बड़े खिलाड़ी को ऐसा करना शोभा नहीं देता। हरभजन ने पोटिंग और ग्रेग चैपल पर निशाना साधा। भज्जी ने कहा चैपल ने भी ऐसा ही कुछ किया था। जब उन्होंने अंडर आर्म गेंदबाजी करवाने की शर्मनाक हरकत की थी। पोंटिंग क्या बोलेंगे वो खुद ही ऐसा कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि वार्नर की इस हरकत पर ये दिग्गज क्या कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत