न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विटेलिटी ब्लास्ट : राशिद का अजीबोगरीब छक्का, रूट की टीम ने दिखाई खेल भावना, देखें दोनों Video

इंग्लैंड में फिलहाल टी20 टूर्नामेंट विटेलिटी ब्लास्ट चल रहा है। इस दौरान खेले गए दो मुकाबलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो जुड़ा है ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 1:00:08

T20 विटेलिटी ब्लास्ट : राशिद का अजीबोगरीब छक्का, रूट की टीम ने दिखाई खेल भावना, देखें दोनों Video

इंग्लैंड में फिलहाल टी20 टूर्नामेंट विटेलिटी ब्लास्ट चल रहा है। इस दौरान खेले गए दो मुकाबलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियोे विटेलिटी ब्लास्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर डाले हैं। पहला वीडियो जुड़ा है अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान से, जो न सिर्फ अपनी बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि कई दफा बल्लेबाजी में भी धूम मचाते हैं। राशिद ने शुक्रवार को हैम्पशायर के खिलाफ ससेक्स के लिए खेलते हुए 13 गेंदों में 26 रन ठोके। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शुमार रहा।

यह छक्का विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्कॉट कर्री द्वारा डाले गए 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने अजीबोगरीब शॉट खेला और गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री पार छक्के के लिए भेज दिया। यह शॉट कुछ-कुछ एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से मिलता-जुलता नजर आया। राशिद ने कुछ और ऐसे ही शॉट खेले। यह मुकाबला राशिद की टीम चार गेंद पहले छह विकेट से हार गई।

रूट की टीम कर सकती थी रन आउट लेकिन…

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट के नेतृत्व वाली टीम यॉर्कशायर ने शनिवार को विटेलिटी ब्लास्ट में लंकाशायर के खिलाफ मैच में खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश की। यॉर्कशायर ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही लंकाशायर को एक समय 18 गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी। स्टीवन क्रॉफ्ट और ल्यूक वेल्स क्रीज पर थे। वेल्स ने मिडऑफ की तरफ शॉट खेल एक रन लेने की कोशिश की। दूसरे छोर से क्रॉफ्ट दौड़े, मगर मांसपेशियों में खिंचाव आने से वे पिच के बीच में ही गिर गए और दर्द से कराहने लगे। यॉर्कशायर के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए क्रॉफ्ट को रन आउट नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत