Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू होगी वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के मध्य T20 सीरीज, T20WC से पहले खेले जाएंगे 3 मैच, 3 बाद में

T20WC को शुरू होने में आठ दिन का समय शेष बचा है, लेकिन प्रतिस्पर्धी टीमों का एक-दूसरे के साथ T20 सीरीज खेलना जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 7:48:54

आज से शुरू होगी वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के मध्य T20 सीरीज, T20WC से पहले खेले जाएंगे 3 मैच, 3 बाद में

T20WC को शुरू होने में आठ दिन का समय शेष बचा है, लेकिन प्रतिस्पर्धी टीमों का एक-दूसरे के साथ T20 सीरीज खेलना जारी है। पाकिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैण्ड की टीम आपस में खेल रही हैं, वहीं अब T20WC की सह प्रायोजक वेस्ट इंडीज भी दक्षिण अफ्रीका के साथ 6 मैचों की T20 सीरीज खेलने जा रही है। इन दोनों के मध्य खेला जाने वाला पहला T20 मैच आज देर रात को जमैका में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को इस मुकाबले को देखने के लिए देर रात तक जागना पड़ेगा। इस सीरीज में वैसे तो 6 मैच खेले जाएंगे लेकिन तीन मैचों का शेड्यूल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रखा गया है। पहला मुकाबला सबिना पार्क में देर रात 12.30 बजे से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले को भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लाइव देखा जा सकता है।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जमैका में खेला जाएगा। इस मैच का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर प्रसारण नहीं होगा। हालांकि भारतीय फैंस फैनकोड पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सीरीज में दोनों देशों के वे कई खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है।
T20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

रीजा हेनरिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन (कप्तान), मैथ्यू ब्रीजके, रयान रिकेलटन, पैट्रिक क्रूगर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्किया, जिराल्ड कोएट्जी, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फ़ोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन और नकाबा पीटर।

T20 के लिए वेस्ट इंडीज की टीम

ब्रैंडन किंग (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, एंड्र्यू फ्लेचर (विकेटकीपर), एलिक अथानाज, रोस्टन चेज, फैबियन एलन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, ओबेड मैकॉय, गुडाकेश मोती, हेडन वॉल्श, मैथ्यू फोर्डे और शमर जोसेफ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology