न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव इतिहास के करीब, एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन सकते हैं नॉन-ओपनर में नंबर-1

सूर्यकुमार यादव, जो इस सीजन में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं, आज इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वह पंजाब के खिलाफ 15 रन और बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में बतौर नॉन-ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 6:12:26

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव इतिहास के करीब, एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बन सकते हैं नॉन-ओपनर में नंबर-1

आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन इस मुकाबले की एक और बड़ी कहानी सूर्यकुमार यादव से जुड़ी है।

सूर्यकुमार यादव, जो इस सीजन में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं, आज इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वह पंजाब के खिलाफ 15 रन और बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में बतौर नॉन-ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह रिकॉर्ड अभी तक एबी डी विलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2016 में 16 पारियों में 687 रन बनाए थे। उस सीजन में आरसीबी फाइनल में पहुंची थी और डी विलियर्स की भूमिका अहम रही थी। उन्होंने 52.84 की औसत और 168.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

वहीं सूर्यकुमार यादव अब तक 15 पारियों में 67.30 की औसत और 167.83 की स्ट्राइक रेट से 673 रन बना चुके हैं। ऐसे में अगर वह आज सिर्फ 15 रन भी बना लेते हैं, तो वह नॉन-ओपनर के तौर पर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ऑरेंज कैप की रेस भी रोमांचक मोड़ पर

सूर्यकुमार यादव के पास आज न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, बल्कि IPL 2025 की ऑरेंज कैप जीतने का भी सुनहरा अवसर है। फिलहाल गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 759 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि सूर्या दूसरे नंबर पर हैं। अगर वह आज के मैच में 87 रन बनाते हैं और टीम फाइनल में पहुंचती है, तो वह ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

हालांकि, अगर मुंबई इंडियंस यह मैच हार जाती है और सूर्या 87 रन नहीं बना पाते, तो पहली बार ऑरेंज कैप जीतने का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसे में यह मुकाबला न सिर्फ टीम के लिए बल्कि सूर्यकुमार के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और गौरव के लिए भी बेहद अहम होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?