न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांजरेकर ने कहा, T20 विश्व कप में रोहित-कोहली कर सकते हैं ओपनिंग, तीसरे नंबर पर इन्हें बताया दावेदार

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किया जाएगा। कोरोना के चलते भारत से इसकी मेजबानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 7:57:42

मांजरेकर ने कहा, T20 विश्व कप में रोहित-कोहली कर सकते हैं ओपनिंग, तीसरे नंबर पर इन्हें बताया दावेदार

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किया जाएगा। कोरोना के चलते भारत से इसकी मेजबानी छिन गई। फिलहाल अधिकतर टीमें टी20 मुकाबले खेल विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। सितंबर में आईपीएल के बचे हुए मैच भी खेले जाएंगे। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी विश्व कप को लेकर बयान दिया है। मांजरेकर का मानना है कि विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर खेलने के लिए आदर्श खिलाड़ी हैं। उल्लेखनीय है कि कोहली-रोहित ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के पांचवें मैच में पहली बार ओपनिंग करते हुए 94 रन जोड़े थे।

लोकेश राहुल और संजू सैमसन को लेकर ऐसा बोले मांजरेकर

मांजरेकर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोकेश राहुल को लेकर टीम इंडिया की क्या योजना है। निश्चित रूप से सूर्य कुमार जैसे किसी बल्लेबाज की टीम में जगह बनती है। मैंने आईपीएल में शायद ही कभी किसी को इतने प्रभावशाली तरीके से बल्लेबाजी करते देखा हो। नंबर तीन पर वे अच्छी गेंदों को भी बाउंड्री के पार भेज देते हैं। श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के बारे में मांजरेकर ने कहा कि मैं संजू सैमसन के बजाय निरंतरता के साथ बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन को देखना पसंद करूंगा।

अजय जडेजा की नजर में शॉ की जगह इन्हें मिलना चाहिए ओपनिंग का मौका

श्रीलंका में पृथ्वी शॉ को शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने भी पृथ्वी के प्रदर्शन की सराहना की है, लेकिन उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को उनके ऊपर चुना। उन्होंने कहा कि चयन में धवन की ज्यादा भूमिका नहीं होगी और चयनकर्ता यह निर्णय लेंगे।

जडेजा ने बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को लेकर भी अपनी राय रखी। जडेजा ने कहा कि आप उन्हें तभी मौका देना पसंद करते हैं, जब आप उन पर विश्वास जताते हैं। यदि शुरुआती 2-3 मैचों में उनका प्रदर्शन खराब भी रहता है, तब भी आप उन्हें खिलाएं। अन्यथा आप चयन नहीं कर रहे हैं, आप केवल लोगों को रिजेक्ट कर रहे हैं। सकारिया राजस्थान रॉयल्स टीम के सदस्य थे और उन्होंने काफी प्रभावित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत