That winning feeling 👏
भारतीय युवाओं का जलवा
Captain Suryakumar Yadav collects the trophy as #TeamIndia win the T20I series 4⃣-1⃣ 🏆#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IuQsRihlAI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाडि़यों में भारतीयों का जलवा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ जहां सीरीज में सबसे ज्यादा 223 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।
बिश्नोई ने की अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी
एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन थे, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक 9 विकेट चटकाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में रवि बिश्नोई ने भी 9 विकेट चटकाए हैं। इस तरह बिश्नोई ने अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
















