न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान बने सूर्य कुमार, मैक्सवेल-मॉर्गन को पीछे छोड़ा

सूर्या टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान हैं। यह तीसरी बार हुआ है जब किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय कप्तान ने शतक लगाया हो।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 12:56:50

T20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान बने सूर्य कुमार, मैक्सवेल-मॉर्गन को पीछे छोड़ा

भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बारिश के कारण डरबन में पहला टी20 रद्द कर दिया गया था। उसमें टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की थी। तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना चौथा शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 56 गेंद में सात चौके और आठ छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

सिर्फ 60 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 45.55 की औसत और 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2,141 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 पारियों में चार शतक और 17 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें 117 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह सबसे तेज चार टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया शतक, सूर्या के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह चौथा शतक रहा। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। तीनों ने ही चार-चार शतक लगाए हैं। हालांकि, सूर्या सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने ऐसा सिर्फ 57 टी20 पारियों में किया है, जबकि मैक्सवेल ने ऐसा 92वीं पारी और रोहित ने ऐसा 79वीं पारी में किया था।

पुरुष T20I में सर्वाधिक शतक

4 - रोहित शर्मा

4 - ग्लेन मैक्सवेल

4- सूर्यकुमार यादव

3- बाबर आजम

3 - कॉलिन मुनरो

3 - सबावून डेविसी

सूर्या ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और मैक्सवेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार ने सिर्फ 39 पारियों में 15 50+ के स्कोर बनाए हैं। मॉर्गन ने चौथे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 105 पारियों में 14 50+ स्कोर और मैक्सवेल ने 74 पारियों में 11 50+ स्कोर बनाए थे। सूर्यकुमार के नाम नंबर तीन या उससे नीचे के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टी20 शतक भी हैं। मैक्सवेल के नाम तीसरे या उससे नीचे से बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक हैं, जबकि सूर्या के नाम चार हैं।

T20I में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ का स्कोर

15 - सूर्यकुमार यादव (39 पारी)

14 - इयोन मोर्गन (105 पारी)

11 - ग्लेन मैक्सवेल (74 पारी)

10 - रिची बेरिंगटन (59 पारी)

10 - ग्लेन फिलिप्स (48 पारी)

इसके अलावा सूर्या टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान हैं। यह तीसरी बार हुआ है जब किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय कप्तान ने शतक लगाया हो। इससे पहले रोहित दो बार ऐसा कर चुके हैं। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में कप्तानी करते हुए हिटमैन ने 118 रन बनाए थे। इसके बाद 2018 में लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करते हुए रोहित ने नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। अब सूर्या तीसरे कप्तान हैं।

भारत के लिए पुरुष T20I में कप्तान के रूप में शतक

118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

111* - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018

100 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत