न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 साल बाद T20WC में हुआ सुपर ओवर मैच, पहले दो मैचों में हारी थी न्यूजीलैंड, इस बार ओमान को मिली शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 3 सुपर ओवर मैच हुए हैं। तीसरा सुपर ओवर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ है, जिसमें नामीबिया ने ओमान को सुपर ओवर में हरा दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद सुपर ओवर हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 3:19:02

12 साल बाद T20WC में हुआ सुपर ओवर मैच, पहले दो मैचों में हारी थी न्यूजीलैंड, इस बार ओमान को मिली शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 3 सुपर ओवर मैच हुए हैं। तीसरा सुपर ओवर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ है, जिसमें नामीबिया ने ओमान को सुपर ओवर में हरा दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद सुपर ओवर हुआ है। इससे पिछला सुपर ओवर साल 2012 में खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम इकलौती ऐसी टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में दो सुपर ओवर मैच खेले हैं और दोनों ही बार टीम को हार झेलनी पड़ी है।

न्यूजीलैण्ड बनाम श्रीलंका 2012 के बीच हुआ पहला सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में पहली बार एक साथ दो सुपर ओवर मैच हुए थे। इन दोनों मैचों में न्यूजीलैण्ड टीम शामिल थी। यह न्यूजीलैण्ड की बदकिस्मती रही थी कि उसे इन दोनों मैचों में सुपर ओवर में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

पहला सुपर ओवर 27 सितंबर 2012 को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने भी बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए। फिर मैच सुपर ओवर में गया। जहां श्रीलंका ने सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए 13 रन बनाए और कीवी टीम को जीतने के लिए 14 रनों का टारगेट दिया। जबकि न्यूजीलैंड की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 7 रन ही बना सकी।

दूसरा सुपर ओवर न्यूजीलैण्ड बनाम वेस्ट इंडीज

इसके बाद दूसरा सुपर ओवर भी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में हुआ था। तब वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 139 रन बनाए। फिर न्यूजीलैंड ने भी 139 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर में रोस टेलर ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी वजह से ही कीवी टीम सुपर ओवर में 17 रन बनाने में सफल रही और वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 18 रनों का टारगेट मिला। इसके बाद वेस्टइंडीज ने एक ओवर में 19 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में दो सुपर ओवर खेले और दोनों में ही टीम को हार झेलनी पड़ी।

2024 में खेला गया तीसरा सुपर ओवर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा सुपर ओवर मैच नामीबिया और ओमान के बीच साल 2024 में खेला गया। इस मैच में ओमान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 109 रन बनाए। इससे लग रहा था कि नामीबिया की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन ओमान ने कड़ी टक्कर दी और नामीबिया की टीम भी 109 रन ही बना सकी।

इसके बाद सुपर ओवर में नामीबिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 21 रन बनाए। फिर नामीबिया के गेंदबाज डेविड वीसे ने सुपर ओवर में अच्छी बॉलिंग की, जिससे ओमान की टीम सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इस तरह से नामीबिया की टीम ने सुपर ओवर में मैच जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल