Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली, इस खिलाड़ी पर खर्च किए 20 करोड़ से ज्यादा

दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 4:03:13

सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली, इस खिलाड़ी पर खर्च किए 20 करोड़ से ज्यादा

दुबई में IPL 2024 के लिए ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों ने अपने ऊपर फ्रेंचाइजियों को भारी कीमत खर्च करने को मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस पर आईपीएल की नीलामी में पैसों की बारिश हो गई। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की। जबकि उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी।

सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस को खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। यहां तक कि फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए किसी आदर्श खिलाड़ी की सैलरी भी 20 करोड़ से ज्यादा नहीं है।

सनराइजर्स ने खरीदे बड़े खिलाड़ी

आरसीबी के आने से पहले कमिंस के लिए सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगाने की जंग चल रही थी। कुछ ही समय बाद, एसआरएच भी इसमें शामिल हो गया। आरसीबी और एसआरएच के बीच इसके बाद जमकर बोली लगाने की जंग देखने को मिली जिससे कमरे में मौजूद लोग खुश हो गए। एसआरएच पीछे नहीं हटी और आखिर में कमिंस को खरीद लिया। सनराइजर्स ने नीलामी में अब तक कमिंस, ट्रेविस हेड और वानिंदु हसरंगा जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी खरीदे हैं।


यह तेज गेंदबाज इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुका है। केकेआर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा था। कमिंस को दो सीजन बाद फ्रेंचाइजी ने 7.25 करोड़ रुपये में वापस खरीदा और फिर रिलीज कर दिया।

कमिंस का 2022 में केकेआर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में लगाया गया अर्धशतक आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। आईपीएल में 42 मैचों में कमिंस ने 8.54 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लिए हैं और साथ ही 359 रन भी बनाए हैं। कमिंस ने जून में ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब दिलाया, इसके बाद इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखी और फिर भारत को घरेलू सरजमीं पर हराकर वनडे विश्व कप जीता।

कमिंस इस साल आईपीएल में वापसी के लिए तैयार थे। कमिंस ने कहा था कि 2024 आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आदर्श होगा, जो आईपीएल फाइनल के कुछ दिन बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ समय से अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए सबसे बढ़िया माध्यम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology