न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

…तो क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे 2019 विश्व कप का प्रदर्शन? इस दिग्गज ने जताई है उम्मीद

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 1:04:04

…तो क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे 2019 विश्व कप का प्रदर्शन? इस दिग्गज ने जताई है उम्मीद

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे साउथम्पटन में बरसात से बाधित 6 दिवसीय टेस्ट में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से हरा दिया था। अब भारतीय टीम को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इस सीरीज के लिए भारतीय बल्लेबाजों का फॉर्म में लौटना निहायत जरूरी है। इस बीच महान ओपनर और पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने उम्मीद जताई है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा सीरीज में शतकों का अंबार लगा सकते हैं। गावसकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि हमने दो साल पहले रोहित को इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में पांच शानदार शतक जमाते हुए देखा था।

रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो शतक लगाया था, वह मुश्किल पिच थी और मौसम भी ठंडा था। रोहित ने खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाला। अब दो साल बाद वे पहले से ज्यादा अनुभवी हैं और अगर वे इस सीरीज में भी वैसा ही प्रदर्शन करते हैं, तो आश्चर्य नहीं होगा।


रोहित ने विदेशी धरती पर 3 टेस्ट में ही की है ओपनिंग

उल्लेखनीय है कि रोहित डब्ल्यूटीसी फाइनल में ज्यादा परेशानी में नहीं दिखे। उन्होंने शुरुआती ओवरों का बढ़िया सामना किया था। रोहित ने वर्ष 2019 में टेस्ट में भी ओपनिंग की जिम्मेदारी निभानी शुरू की थी। इसके बाद से ही इस फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन और रिकॉर्ड में काफी सुधार हुआ है। हालांकि विदेशी जमीन पर अभी तक उन्हें सिर्फ 3 टेस्ट में ओपनिंग का मौका मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ उनके सामने दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर की चुनौती रहेगी, जो गति और स्विंग दोनों में माहिर हैं।


बीसीसीआई ने किया साफ, गिल की जगह शॉ व पडिक्कल को नहीं भेजेंगे

दाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल होकर इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी जगह लेने के लिए पृथ्वी शॉ व देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड भेजा जा सकता है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि किसी को इंग्लैंड नहीं भेजा जाएगा। भारतीय टीम प्रबंधन ने 28 जून को अपने प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंग्रे के जरिये इन दोनों ओपनर्स को भेजने के लिए कहा था। चयन समिति का मानना है कि वहां पहले से चार सलामी बल्लेबाज हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि पृथ्वी श्रीलंका में ही रहेंगे। कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन इसलिए दो सलामी बल्लेबाजों को चाहता है क्योंकि वे अभिमन्यु ईश्वरन की तकनीक से प्रभावित नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?