न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गावस्कर बोले, आने ही वाला है रोहित के बल्ले से शतक , आथर्टन ने रूट-एंडरसन के लिए कही यह बात

टी20 और वनडे में हर कोई दाएं हाथ के विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का लोहा मान चुका है। वे कई लाजवाब पारियां खेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 2:04:01

गावस्कर बोले, आने ही वाला है रोहित के बल्ले से शतक , आथर्टन ने रूट-एंडरसन के लिए कही यह बात

टी20 और वनडे में हर कोई दाएं हाथ के विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का लोहा मान चुका है। वे कई लाजवाब पारियां खेल चुके हैं। रोहित ने दो साल पहले इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप में पांच शतक उड़ाकर इतिहास रच दिया था। वे अब फिर से इंग्लैंड में अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं, लेकिन इस बार टेस्ट क्रिकेट में।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में ओपनर रोहित ने 145 गेंदों पर 11 चौके व एक छक्के की मदद से 87 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूकने पर कुछ निराश दिखे। अब लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने रोहित की पारी की सराहना करते हुए कहा है कि शतक लगाना ही सब कुछ नहीं होता है।

गावस्कर ने की रोहित की खूब तारीफ

गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा कि अगर आपको ऐसा खिलाड़ी मिलता है जो 80 रन के स्कोर की गारंटी दे सकता है, तो पांच टेस्ट की सीरीज में वह 400-450 रन बना देगा। एक कप्तान को और क्या चाहिए? हां, शतक न बनाकर उन्हें निराशा होगी, लेकिन लॉर्ड्स में शतक बनाना ही सब कुछ नहीं है। आप ट्रेंटब्रिज या लीड्स में शतक बना सकते हैं। यदि आप भारत के लिए शतक बनाते हैं, तो दुनिया के किसी भी हिस्से में यह अहम है। जिस तरह से रोहित बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके पास जो टाइमिंग है और जिस स्थिति में वे खुद को खड़ा कर रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे एक शतक आने ही वाला है।

इंग्लैंड को मिल रहा महान क्रिकेटर रूट-एंडरसन का लाभ : आथर्टन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने टेस्ट सीरीज में चोट से जूझ रही मेजबान टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जो रूट और जेम्स एंडरसन पर डाल दी है। दोनों टेस्ट में इन दोनों का प्रदर्शन ही उल्लेखनीय रहा। रूट टेस्ट सीरीज में 386 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जबकि एंडरसन ने नौ विकेट झटके हैं। आथर्टन ने टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा कि शुरुआती दो मैच में इंग्लैंड ने लड़ाई लड़ी है और वह भी बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बगैर।

साथ ही यह भी याद रखना होगा कि स्टुअर्ट ब्रॉड भी बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड को एंडरसन और रूट के रूप में दो सबसे महान क्रिकेटरों का लाभ मिल रहा है। टेस्ट क्रिकेट में महान खिलाड़ी सीमाओं से परे जाकर हालात अनुकूल कर सकते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि इंग्लैंड के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत