न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL-14 में नहीं दिखेंगे वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के दाएं हाथ के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने आज सोमवार (30 अगस्त) को प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 1:08:49

स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL-14 में नहीं दिखेंगे वॉशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के दाएं हाथ के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने आज सोमवार (30 अगस्त) को प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। बिन्नी ने साल 2014 में भारत के लिए डेब्यू किया था। बिन्नी ने 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेले। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 459 रन और 24 विकेट हैं। बिन्नी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों का प्रतिनिधत्व किया है। 37 वर्षीय बिन्नी ने करियर की शुरुआत अपने राज्य कर्नाटक से खेलते हुए की। उनके पिता रोजर बिन्नी भी भारत की ओर से खेल चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिन्नी विदेशी लीग में खेलते दिख सकते हैं।

stuart binny,allrounder binny,stuart binny retire,washington sundar,ipl-14,rcb,royal challengers bangalore,sports news in hindi

बिन्नी के नाम है वनडे में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजी का रिकॉर्ड

बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ जून 2014 में ढाका में खेले गए वनडे में केवल 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह भारत की तरफ से वनडे में अब भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। बिन्नी को 95 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव भी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में एक टी20 मैच में एक ओवर में 31 रन लुटाने के बाद वे फिर से इस फॉर्मेट में भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके। बिन्नी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे इस पर गर्व है।

stuart binny,allrounder binny,stuart binny retire,washington sundar,ipl-14,rcb,royal challengers bangalore,sports news in hindi

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे सुंदर, आरसीबी को झटका!

आईपीएल-14 के दूसरे फेज में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर नजर नहीं आएंगे। वे चोट की वजह से यूएई में होने वाले बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। सुंदर आईपीएल में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। सुंदर को इंग्लैंड दौरे के दौरान काउंटी गेम खेलते हुए अंगुली में चोट लग गई थी, जिसके वजह से वे भारत लौट आए थे। उनकी चोट अब तक ठीक नहीं हो पाई, जिसकी वजह से एनसीए ने उनकी फिटनेस को पास नहीं किया। सुंदर ऑफ स्पिन के साथ बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। सुंदर ने 4 टेस्ट, 1 वनडे और 30 टी20 मैच खेले हैं। अब उनका अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना भी मुश्किल लग रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत