न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट जगत में हड़कम्प, मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्र सेनानायके को बुधवार, 6 सितंबर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 6:26:54

क्रिकेट जगत में हड़कम्प, मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके गिरफ्तार

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्र सेनानायके को बुधवार, 6 सितंबर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व क्रिकेटर ने चल रहे कानूनी मामले में एक अहम कदम उठाते हुए खेल मंत्रालय की विशेष जांच टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूर्व स्पिनर सेनानायके पर 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैचों में हेरफेर करने की कोशिश करने का आरोप लगा है। उसने कथित तौर पर मैच फिक्सिंग एक्टिविटीज में साजिश रचने के लिए दुबई से टेलीफोन के जरिए दो साथी क्रिकेटरों से सम्पर्क किया था।

इन गंभीर आरोपों की जांच होने के बाद, कोलंबो चीफ मजिस्ट्रेट की अदालत ने अगस्त 2023 में सेनानायके के सफर करने पर रोक लगा दी थी। ये हुक्म अटॉर्नी जनरल ने खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई को उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के हुक्म देने के बाद दिया था। सेनानायके ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है और उन्हें निराधार तथा उनकी और उनके परिवार की इज्जत को खराब करने के लिए जानबूझकर चलाए गए मुहिम का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया है।

जनवरी 2012 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले सेनानायके इससे पहले बोलिंग एक्शन के चलते भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं।

पूर्व क्रिकेटर, जिन्होंने श्रीलंका के लिए 73 सफेद गेंद मैचों में 78 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए थे, ने सभी आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि वे झूठे और निराधार थे। सेनानायके द्वारा 2021 में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कोलंबो मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया गया था।

38 साल के सचित्रा सेनानायके ने 2012 और 2016 के बीच श्रीलंका के लिए एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सेनानायके ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 49 वनडे मैचों में 35.35 के औसत से 53 विकेट हासिल किए। वहीं सेनानायके ने 24 टी20 मैचों में खेलते हुए 25 विकेट लिए और उन्होंने श्रीलंका की तरफ से 1 टेस्ट मैच में भी खेलने का मौका मिला।

ईसीसी ने साल 2014 मई में सेनानायके पर इंग्लैंड दौरे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंध लगाया था। लॉर्ड्स में खेले गए चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने कुछ गेंदें करते समय अपनी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मोड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत