न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका दौरा : क्रुणाल के बाद चहल-गौतम भी आए पॉजिटिव, सीरीज हार से आहत कप्तान धवन ने कहा...

श्रीलंका दौरे पर दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 1:54:33

श्रीलंका दौरा : क्रुणाल के बाद चहल-गौतम भी आए पॉजिटिव, सीरीज हार से आहत कप्तान धवन ने कहा...

श्रीलंका दौरे पर दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मैच एक दिन टाल दिया गया और क्रुणाल के संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया। अब खबर आई है कि जिन आठ खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया था, उनमें से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शाह, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, दीपक चाहर और ईशान किशन भी आइसोलेट हैं और वे भी अंतिम दो टी20 मुकाबले नहीं खेल पाए। अब क्रुणाल, युजवेंद्र और गौतम कोलंबो में तब तक रुकेंगे, जब तक अगली कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती। करीबी संपर्क वाले अन्य छह खिलाड़ी शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हो सकते हैं, जबकि बाकी टीम पहले ही स्वदेश के लिए उड़ान भर चुकी है।

‘जब आप जल्द विकेट गंवा देते हैं, तो दबाव में आ जाते हैं’

गुरुवार को कोलंबो में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 में भारतीय टीम को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। नए खिलाड़ियों के साथ खेल रही टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 81 रन बनाए। भारत की तरफ से केवल चार चौके लगे। जवाब में श्रीलंका ने 14.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।

हार से आहत भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि जब आप जल्द विकेट गंवा देते हैं, तो दबाव में आ जाते हैं। हम इस मैच में इतना ही कर सके। श्रीलंका ने अच्छी गेंदबाजी की। खुश हूं कि हम 80 का आंकड़ा पार कर सके। हम जीत दर्ज करना चाहते थे, हर मैच में आप कुछ सीखते हैं। बल्लेबाजी इकाई के तौर पर यह हमारा दिन नहीं था। हमने बहुत विकेट गंवा दिए थे।

शिखर धवन ने श्रीलंकाई टीम को दिए टिप्स, बोले...

धवन ने कहा कि हमारे लिए यह मुश्किल परिस्थिति थी। एक टीम के तौर पर हमने यहां रुकने और आगे खेलने का फैसला लिया था। मुझे अपने लड़कों पर बहुत गर्व है। पिछले दो मैचों में उन्होंने शानदार कैरेक्टर दिखाया। दोनों टीमों ने शानदार जोश के साथ खेला। यह खूबसूरत है कि हम मैदान में प्रतिस्पर्धी थे। मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को टिप्स देने के बारे में पूछने पर धवन ने कहा कि वे जानना चाहते थे कि मेरी प्रक्रिया क्या है, मैं बस अपना अनुभव साझा कर रहा था। मुझे आशा है कि उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा होगा। श्रीलंकाई टीम को बधाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?