न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहचान कौन…स्पिन जोड़ी कुलदीप-चहल ने खेला ये फनी गेम, BCCI ने शेयर किया Video

श्रीलंकाई टीम के दो स्टाफ मेंबर कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद 13 जुलाई से होने वाली वनडे और टी20 सीरीज स्थगित कर दी गई थी। इसके ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 7:47:34

पहचान कौन…स्पिन जोड़ी कुलदीप-चहल ने खेला ये फनी गेम, BCCI ने शेयर किया Video

श्रीलंकाई टीम के दो स्टाफ मेंबर कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद 13 जुलाई से होने वाली वनडे और टी20 सीरीज स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 18 जुलाई को होगा। दोनों टीमें इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। हालांकि कोरोना के कारण हो रही मानसिक थकान को दूर करने के लिए खिलाड़ी नित नए उपाय अपना रहे हैं। कुछ ऐसी ही पहल की टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने। दाएं हाथ के लेग स्पिनर चहल और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप कुलचा के नाम से मशहूर हैं। गुरुवार को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर कुलदीप और चहल का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दोनों एक गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप ने की इन खिलाड़ियों की एक्टिंग और चहल ने किया गेस…

इस गेम में चहल अपने सिर पर एक खिलाड़ी के नाम का बोर्ड लेकर खड़े है और कुलदीप उस खिलाड़ी की एक्टिंग कर चहल को खिलाड़ी को पहचानने में मदद कर रहे हैं। कुलदीप ने सबसे पहले ईशांत शर्मा की एक्टिंग की। इसके लिए एक लंबे खिलाड़ी का इशारा किया और चहल ने तुरंत गेस कर लिया कि ये 'ईशांत भाई' हैं। अगला नाम विराट कोहली का था। कुलदीप ने उनकी एक्टिंग की तो कुछ ही सेकंड में चहल ने 'विराट भइया' का नाम बोल दिया। चहल को धोनी को पहचानने में थोड़ा समय लगा। ऋषभ पंत के लिए कुलदीप ने थोड़ा खांसते हुए बैंटिग करने की नकल की और चहल तुरंत पहचान गए।

राहुल द्रविड़ से सीखना चाहते हैं ये तीनों युवा क्रिकेटर

इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार कर रहे देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा और चेतन सकारिया श्रीलंका दौरे के दौरान एक खिलाड़ी, व्यक्ति और कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के गुणों को आत्मसात करना चाहते हैं। कर्नाटक के लिए खेलने वाले पडिक्कल ने कहा कि हम एक ही स्कूल से हैं, पहली बार असल में मैं उनसे हमारे खेल दिवस कार्यक्रम में मिला था जहां मुझे उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करना था-वहां मैंने पहली बार उनसे बात की। उनके जैसा मार्गदर्शक आपके साथ होना शानदार अहसास है।

बाएं हाथ के ही बल्लेबाज नितीश ने कहा कि मैंने सुना है कि कोच के रूप में द्रविड़ और खिलाड़ी के रूप में द्रविड़ समान हैं। काश उनमें जितना धैर्य है मैं उसका एक प्रतिशत भी अपने अंदर ला पाऊंगा तो यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। सौराष्ट्र के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज सकारिया ने कहा कि मैं यह सीखना चाहता हूं कि जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी विरोधी टीमें दबदबा बनाती हैं तो वे कैसे इतने प्रतिबद्ध रहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत