न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय टीम को श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने बताया…कहा-हम किसी भी तरह के भ्रम में नहीं

भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 3 मैच की वनडे सीरीज के साथ ही 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 12:55:10

भारतीय टीम को श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने बताया…कहा-हम किसी भी तरह के भ्रम में नहीं

भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 3 मैच की वनडे सीरीज के साथ ही 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई ने बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन की कप्तानी में एक युवा टीम भेजी है, जिसमें कई आईपीएल सितारे खेलेंगे। भारत की नई टीम भेजने को लेकर पिछले दिनों श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणातुंगा ने इसे श्रीलंका क्रिकेट का अपमान बताने के साथ बीसीसीआई की आलोचना की थी।

अब श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने भारतीय टीम को आईपीएल ऑल स्टार्स इलेवन बताया है। आर्थर ने कहा कि हम किसी भी तरह के भ्रम में नहीं है, क्योंकि हम जानते हैं कि ये एक शानदार भारतीय टीम है। भारतीय टीम के पास काफी सारे अच्छे क्रिकेटर हैं। ये एक आईपीएल ऑल-स्टार्स इलेवन की तरह है। वे खिलाड़ियों का एक अविश्वसनीय ग्रुप हैं।

‘हम इस समय बदलाव के दौर में’

आर्थर ने श्रीलंकाई टीम के लिए कहा कि हम इस समय बदलाव के दौर में हैं। हम युवा खिलाड़ियों की खोज में हैं, ताकि टीम के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाया जा सके। हमारे लिए ये युवा खिलाड़ियों को खोजने और टीम के लिए सही संभावित संयोजन बनाने की कोशिश करना है। इंटरनेशनल कोच के रूप में मेरे लिए पिछले 12 सालों में ये सबसे कठिन दौरों में से एक है। इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की टीम को मिली वनडे और टी20 सीरीज में हार को लेकर आर्थर ने कहा कि ये अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण था। हम 2023 विश्व कप के लिए एक विजन हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।


पीपीई किट पहनकर कराई प्रेक्टिस, पोस्ट किया वीडियो

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे 18 जुलाई को खेला जाएगा। दौरे की शुरुआत पहले 13 जुलाई से होनी थी, लेकिन श्रीलंकाई खेमे में हुई कोरोनावायरस की एंट्री के बाद शेड्यूल बदल दिया गया। श्रीलंका के दो सपोर्ट स्टाफ और एक खिलाड़ी इस महामारी की चपेट में आ गए, जिससे खलबली मच गई। अब इसका असर श्रीलंका के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में साफ देखने को मिल रहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके कोचिंग स्टाफ पीपीई किट पहनकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कराते हुए नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?