न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ सीरीज पर मंडराया खतरा! श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर हुए कोरोना पॉजिटिव

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। हालांकि इससे पहले आई इस खबर से सीरीज के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 1:05:14

भारत के खिलाफ सीरीज पर मंडराया खतरा! श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर हुए कोरोना पॉजिटिव

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। हालांकि इससे पहले आई इस खबर से सीरीज के आयोजन पर खतरा मंडरा गया है। दरअसल, श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच जिम्बाब्वे टीम के पूर्व ओपनर ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि फ्लावर का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

एसएलसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हल्के लक्षणों के बाद जब फ्लावर का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया, तो उन्हें सकारात्मक पाया गया। संक्रमित होने के तुरंत बाद फ्लावर को टीम के बाकी सदस्यों यानी खिलाड़ियों और कोचों से अलग कर दिया गया, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटीन में हैं। पिछले दिनों श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर 3-3 वनडे और टी20 मैच की सीरीज खेली थी। सीरीज के बाद इंग्लैंड के भी सात सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं।

शनाका को मिली श्रीलंकाई टीम की कमान

ऑलराउंडर दासुन शनाका का भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का कप्तान बनना तय है। फिलहाल कुशल परेरा कप्तान हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। वे पिछले चार वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले छठे खिलाड़ी हैं। दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2018 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 6 टेस्ट, 28 वनडे और 43 टी20 मैच खेले हैं।

ये श्रीलंकाई देंगे भारतीय टीम को चुनौती

श्रीलंकाई टीम : दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय-डिसिल्वा (उप-कप्तान), कौशल जैनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसानका, चरिथ असालनका, वैनिडु हसारंगा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, धनंजय लकशन, इशान जयारत्ने, दुशमंथा चमीरा, इसुरु उडाना, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, शिरन फर्नांडो, लकशन संदाकन, अकिला धनंजय, प्रवीम जयविकरमा, अशेन बंडारा, लहिरु उडारा, मिनोद भनुका, लहिरु कुरा, कसुन रजिथा, राजपक्षा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत