Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका को तगड़ा झटका, कुशल परेरा सीरीज से बाहर, भारतीय टीम ने फ्लडलाइट में की प्रेक्टिस

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 10:55:52

श्रीलंका को तगड़ा झटका, कुशल परेरा सीरीज से बाहर, भारतीय टीम ने फ्लडलाइट में की प्रेक्टिस

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन श्रीलंका के दो स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे आगे खिसका दिया गया। इस बीच श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर है। पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज कुशल परेरा चोट के कारण सीरीज नहीं खेल सकेंगे। परेरा पिछले दिनों इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंकाई टीम के कप्तान थे। हालांकि खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण भारत के खिलाफ कुशल को हटाकर दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया है।
107 वनडे का अनुभव है कुशल परेरा के पास

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक कुशल का भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होना तय है। उन्हें कंधे में चोट लगी है। टीम ने फिलहाल चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा। आपको बता दें कि कुशल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक अर्धशतक लगाया था। पूरी सीरीज में श्रीलंका की ओर से तीन बल्लेबाज ही फिफ्टी लगा पाए थे। कुशल ने अब तक 107 वनडे में 3071 और 50 टी20 मैच में 1347 रन बनाए हैं।


sri lanka,india,batsman kusal perera,captain kusal perera,england tour,india vs sri lanka,odi series,sports news in hindi,bcci बीसीसीआई ने शेयर की प्रेक्टिस की फोटो

शिखर धवन की अगुवाई वाली भारत की व्हाइट बॉल टीम का गुरुवार को कोलंबो में रोशनी में पहला प्रेक्टिस सेशन था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियों की तैयारी की फोटो शेयर की गईं। इसमें कोच राहुल द्रविड़ अपनी टीम को कुछ टिप्स देते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने फोटो का कैप्शन दिया, ‘नेट हिट करने का समय।

रोशनी के तहत हमारा पहला प्रेक्टिस सेशन अब शुरू होता है। इससे पहले बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट ने सीरीज के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। सीरीज का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। सोनी स्पोीर्ट्स नेटवर्क सीरीज का ऑफिशियल टेलीकास्ट पार्टनर है, लेकिन अब डीडी स्पोार्ट्स पर भी इन मैचों के प्रसारण के अधिकार मिल गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology