न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KKR: ‘फील्डिंग सुधारनी होगी वरना...’, जीत के जश्न के बीच ईशान किशन का कड़ा संदेश

आईपीएल 2026 में SRH ने KKR को 65 रनों से हराया। जीत के बावजूद कप्तान ईशान किशन ने फील्डिंग सुधारने का संदेश दिया। नीतीश कुमार रेड्डी बने ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 03 Apr 2026 8:18:12

SRH vs KKR: ‘फील्डिंग सुधारनी होगी वरना...’, जीत के जश्न के बीच ईशान किशन का कड़ा संदेश

आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से मात दी। सीजन की पहली जीत के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा कि सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के शानदार प्रदर्शन ने टीम के लिए खेल काफी आसान बना दिया।

मैच के बाद किशन ने पूरी टीम के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा, “मैं टीम के सभी प्रयासों से बहुत खुश हूं। पिच उतनी आसान नहीं थी, लेकिन हेड और अभिषेक ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया। यह पूरी तरह से टीम की जीत है। हमारी योजना हमेशा विकेट लेने की रही, और हर्ष ने वह गेंद फेंकी जो अहम साबित हुई। शिवांग ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को सही दिशा में लाने में अहम भूमिका निभाई।”

हालांकि जीत के बावजूद किशन ने स्पष्ट किया कि फील्डिंग पर टीम को और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां सुधार करना बेहद जरूरी है। 10-20 रन की बचत मैच का रूख बदल सकती है।”

मैच के ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ रहे नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्होंने 39 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट लिए।

मैच का प्रदर्शन

पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 52, अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। जवाब में KKR की पूरी टीम सिर्फ 161 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम में सबसे अधिक रन अंगकृष रघुवंशी ने 52 और रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए।

हार के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि टीम को बड़ी साझेदारियों की कमी के कारण मैच गंवाना पड़ा। उन्होंने कहा, “हमें कुछ लंबी साझेदारियों की जरूरत थी। जो खिलाड़ी टिके हुए थे, उन्हें पारी को आगे तक ले जाना चाहिए था। गेंदबाजी में वापसी अच्छी थी, लेकिन बल्लेबाजी में बड़ी साझेदारी की कमी ने परिणाम को प्रभावित किया।”

रहाणे ने दूसरी पारी में पिच की स्थिति के बारे में कहा, “दूसरी पारी में गेंद थोड़ी धीमी थी और पहले की तुलना में ज्यादा ग्रिप कर रही थी। हमें लगा था कि विकेट बेहतर होगा, लेकिन वह और धीमा हो गया। हालांकि, मैं कोई बहाना नहीं बना रहा। SRH ने अपनी रणनीति और एंगल्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया।”

उन्होंने अंत में यह भी कहा कि घरेलू मैच जीतना बहुत जरूरी है, और टीम को अपनी संयोजन और रणनीति पर फिर से विचार करना होगा। “शायद हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है। आज बस हमारे लिए एक बुरा दिन था।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?