Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक के साथ क्रिकेट पर खेल मंत्री की दो टूक, सीमा पार से पहले बंद हो आतंकवाद

भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध स्थापित करने की आस लगाए बैठे पाकिस्तान को केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो टूक जवाब दे दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:43:06

पाक के साथ क्रिकेट पर खेल मंत्री की दो टूक, सीमा पार से पहले बंद हो आतंकवाद

उदयपुर। भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध स्थापित करने की आस लगाए बैठे पाकिस्तान को केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो टूक जवाब दे दिया है। शुक्रवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं होगा तब तक पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “BCCI की ओर से बहुत समय पहले ही यह निर्णय ले लिया गया था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं खेलेंगे, जब तक वह आतंकवाद को बंद करते और सीमा पार से हमले बंद नहीं करते और घुसपैठ की घटनाओं को अंजाम देना बंद नहीं करते।” अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि देश की जनता भी यही चाहती है।
पाकिस्तान कई बार कर चुका है कोशिश

ज्ञातव्य है कि भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध की गाड़ी लंबे समय से पटरी से उतरी हुई है। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय मैच 2012-13 में खेला गया था। पाकिस्तान की टीम उस वक्त भारत दौरे पर आई थी। उसके बाद से दोनों देशों के क्रिकेट संबंध खराब हैं। हालांकि पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट संबंध फिर से स्थापित करने की कई बार कोशिश हुई है, लेकिन भारत ने सख्त रूख अपनाते हुए यही कहा है कि जब तक आतंकवाद पर लगाम नहीं लगेगी तब तक क्रिकेट संबंध शुरू नहीं होंगे।

अनंतनाग घटना पर बोले अनुराग ठाकुर

हाल ही में राजीव शुक्ला और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी पाकिस्तान के दौरे पर गए थे, जिसके बाद यह माना जा रहा था कि द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध स्थापित हो जाएंगे, लेकिन कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के द्वारा गोलीबारी में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के बाद क्रिकेट संबंध स्थापित करने की उम्मीदों को झटका लगा है। अनंतनाग की घटना पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकियों की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हमारी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं, जिसकी वजह से कश्मीर में आतंकवाद कम हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology