न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक क्रिकेट टीम में फूट, बाबर आजम और इमाद वसीम में हुई बहसबाजी, वीडियो वायरल

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर इमाद वसीम के बीच मनमुटाव की खबरों के बीच, आयरलैंड दौरे पर टीम के प्रशिक्षण सत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को गरमागरम चर्चा में शामिल देखा जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 May 2024 5:40:57

पाक क्रिकेट टीम में फूट, बाबर आजम और इमाद वसीम में हुई बहसबाजी, वीडियो वायरल

ICC T20 World Cup 2024 के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले करीब-करीब सभी देशों ने अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंगलैण्ड और आयरलैंड के दौरे पर जाने वाली टीमों की घोषणा कर दी है। कहा जा रहा है कि इनमें से टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। बाबर आजम को एक बार फिर से कप्तानी सौंपी गई है।

एक तरफ जहाँ बाबर आजम को फिर से कप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को भी टीम में वापस ले लिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने संन्यास तोड़कर वापसी की है। बाबर आजम और इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में कहा जाता है कि इनकी आपस में बनती नहीं है। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अभ्यास का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो कप्तान बाबर आजम और इमाद वसीम के बीच तीखी नोक-झोंक हो रही है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर इमाद वसीम के बीच मनमुटाव की खबरों के बीच, आयरलैंड दौरे पर टीम के प्रशिक्षण सत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को गरमागरम चर्चा में शामिल देखा जा सकता है। वीडियो में कैद हुई घटना में वसीम को डबलिन के क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब में टीम के नेट सत्र के मौके पर आज़म से एनिमेटेड रूप से भिड़ते हुए दिखाया गया है।

बाबर आजम और इमाद वसीम के सोशल मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि करना तो मुश्किल है, लेकिन ये अलग-अलग हैंडल से लगातार शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में बाबर और इमाद के बीच किसी बात को लेकर जमकर बहसबाजी हो रही है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही इमाद ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें बाबर आजम से कोई परेशानी नहीं है।

इमाद ने कहा था कि हमारा बाबर से कोई इश्यू नहीं हैं, वह टीम का कप्तान है और हम सब उसे सपोर्ट कर रहे हैं। शायद बाबर आजम को इस वजह से फिर कप्तान बनाया गया है, क्योंकि वह हमें वर्ल्ड कप जिताएगा। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम दुर्गति होने के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। अब एक बार फिर उन्हें कप्तानी सौंपी गई है।

पाकिस्तान आयरलैंड में तीन टी20 मैच खेलेगा, जिसके बाद इंग्लैंड में चार मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका जाएगी। यूएसए वेस्ट इंडीज के साथ 2 से 29 जून तक होने वाले टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करेगा। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है और 9 जून को न्यूयॉर्क में उनका आमना-सामना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत