न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान श्रीलंका का टी20 सीरीज में किया 3-0 से सफाया, CPL के फाइनलिस्ट हुए तय

दक्षिण अफ्रीका ने कोलंबो में मंगलवार रात खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 12:08:29

दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान श्रीलंका का टी20 सीरीज में किया 3-0 से सफाया, CPL के फाइनलिस्ट हुए तय

दक्षिण अफ्रीका ने कोलंबो में मंगलवार रात खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। 121 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 14.4 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 59 और रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 56 रन बनाए। डी कॉक को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

अफ्रीकी टीम ने टी20 में लगातार 7 मैच जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले ब्योर्न फोर्टून और कागिसो रबाडा के 2-2 विकेटों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले खेल रही श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट पर 120 रन पर ही रोक दिया। कुशल परेरा 39 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। चमिका करुणारत्ने ने 19 गेंदों पर नाबाद 24 रन का योगदान दिया। कप्तान दासुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।

south africa,sri lanka,south africa vs sri lanka,t20 series,quinton de kock,kagiso rabada,cpl,west indies,sports news in hindi

सीपीएल : डेविड वीसा रहे सेंट लूसिया की जीत के हीरो

टी20 टूर्नामेंट कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 (सीपीएल) का फाइनल मुकाबला सेंट लूसिया और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में सेंट लूसिया ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को 21 रन से हराया। सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205/4 रन बनाए। सेंट लूसिया की जीत के हीरो डेविड वीसा रहे। उन्होंने 21 गेंदों पर 34 रन बनाने के साथ 39 रन देकर 5 विकेट लिए।

मार्क दयाल ने 44 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। आईपीएल में आरसीबी से जुड़ने वाले पावर हिटर टिम डेविड ने 17 गेदों पर 38 रन ठोके। रवि रामपॉल व खारे पियरे ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में नाइट राइडर्स 184 रन ही बना पाई। सुनील नरेन ने 30, रामदीन ने 29 और कीरोन पोलार्ड ने 26 रन बनाए। डेविड वीसा ने 5, कीमो पॉल और वहाब रियाज ने 2-2 विकेट झटके।

south africa,sri lanka,south africa vs sri lanka,t20 series,quinton de kock,kagiso rabada,cpl,west indies,sports news in hindi

एविन लुईस की पारी से जीती सेंट किट्स टीम

दूसरे सेमीफाइनल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने गुयाना अमेजन वारियर्स को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना ने 9 विकेट पर 178 रन बनाए। शिमरोन हेतमायेर ने 45 रन ठोके। कप्तान निकोलस पूरण ने 26 रन की पारी खेली। चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में पैट्रियट्स ने 17.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली।

एविन लुईस ने 39 गेंदों पर नाबाद 77 और क्रिस गेल ने 27 गेंदों पर 42 रन जुटाए। कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 34 रन की पारी खेली। ओडेन स्मिथ को दो विकेट मिले। इमरान ताहिर ने चार ओवर में 41 रन दिए और कोई सफलता नहीं मिली। हाल ही में ताहिर ने उन्हें टी20 विश्व कप के लिए अफ्रीकी टीम में नहीं चुने जाने पर असंतोष जताया था। वे आईपीएल में सीएसके टीम के सदस्य हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत