न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरा T20 मैच : कांटे की टक्कर में जीता दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज को 1 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मेहमान अफ्रीकी टीम ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 10:52:30

तीसरा T20 मैच : कांटे की टक्कर में जीता दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज को 1 रन से हराया

सेंट जॉर्ज। दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मेहमान अफ्रीकी टीम ने मंगलवार रात यहां खेले गए तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को कांटे की टक्कर में एक रन से हराया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वे मंजिल हासिल नहीं कर सके। कैरेबियाई टीम सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

कॉक रहे टॉप स्कोरर, जमाया अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बार फिर विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डी कॉक ने सबसे बढ़िया पारी खेली। कॉक ने 51 गेंदों पर पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 72 रन ठोके। वे टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। कॉक ने रीजा हेंडरिक्स (17) के साथ पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। मध्यक्रम में रेसी वान डर डुसेन ने 32 और एडेन मार्कराम ने 23 रन का योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा (1) और डेविड मिलर (0) फ्लॉप रहे। इंडीज के ओबेड मैकॉय ने चार और ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट चटकाए।

तबरेज शम्सी चुने गए मैन ऑफ द मैच

लक्ष्य का पीछा कर रही इंडीज टीम के लिए कई बल्लेबाजों की आंखें जम गई थीं, लेकिवन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ओपनर एविन लुईस 21 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 27 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। निकोलस पूरण ने 26, आंद्रे रसैल ने 25, लेंडल सिमंस ने 22, शिमरोन हेतमायेर ने 17, जेसन होल्डर ने 16, फेबियन एलन ने नाबाद 14 रन बनाए। कप्तान किरोन पोलार्ड एक रन ही बना सके। इंडीज को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। एनरिक नोर्त्जे व तबरेज शम्सी ने 2-2 और जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनजिडी व कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया। शम्सी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन ही खर्च किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत