न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलान-कॉक के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बराबर कराई सीरीज, देखें-बांग्लादेश-जिम्बाब्वे वनडे का Result भी

दक्षिण अफ्रीका ने फॉर्म में वापसी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर करा दी। पहला वनडे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 11:37:16

मलान-कॉक के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बराबर कराई सीरीज, देखें-बांग्लादेश-जिम्बाब्वे वनडे का Result भी

डबलिन (मेलाहिडे)। दक्षिण अफ्रीका ने फॉर्म में वापसी करते हुए आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर करा दी। पहला वनडे धुल गया था, जबकि दूसरे में आयरलैंड ने जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 70 रन से आसान जीत हासिल की। अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मेहमान टीम चार विकेट पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दोनों ओपनर जानेमन मलान और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने शतक जमाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए 225 रन की साझेदारी की। मलान 169 गेंदों पर 16 चौकों व छह छक्कों की मदद से 177 रन बनाकर नाबाद रहे। कॉक ने 91 गेंदों पर 11 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। रेसी वान डर डुसेन ने 30 रन का योगदान दिया। जोश लिटिल को दो और क्रेग यंग व सिमि सिंह को 1-1 विकेट मिला।

आयरलैंड के सिमि सिंह ने जमाया शतक

जवाब में आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम की पारी का आकर्षण सिमि सिंह का शतक रहा। सिमि 91 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 100 रन पर नाबाद लौटे। वे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कर्टिस कैम्फर ने 54 गेंदों पर 54 रन जुटाए। हैरी टेक्टर ने 29 रन का योगदान दिया। कप्तान व ओपनर एंडी बालबिर्नी सात रन ही बना सके। तबरेज शम्सी व एंडले फेहलुक्वायो ने 3-3, केशव महाराज ने 2, एनरिक नोर्त्जे व लिजाड विलियम्स ने 1-1 विकेट लिया। जानेमन मलान मैन ऑफ द मैच और सीरीज चुने गए।

पहला वनडे : बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 155 रन से हराया

हरारे।
बांग्लादेश ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 155 रन से रौंद दिया। टॉस हारने के बाद बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर नौ विकेट पर 276 रन बनाए। विकेटकीपर व ओपनर लिटन दास ने शतक ठोका। उन्होंने 114 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 102 रन बनाए। वे मैन ऑफ द मैच रहे। आतिफ हुसैन ने 45 और मेहदी हसन मिराज ने 26 रन का योगदान दिया।

ल्यूक जोंगवे ने तीन, रिचर्ड नगारवा व ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 28.5 ओवर में 121 रन पर ही सिमट गई। विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान ब्रेंडन टेलर 24 व डियोन मायर्स 18 रन पर आउट हुए। इन तीन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंचा। शाकिब अल हसन ने पांच और तस्किन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन व शोरिफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत